फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan will meet the Country energy needs says CM Ashok Gehlot

अक्षय ऊर्जा: तीन लाख करोड़ के एमओयू साइन, सीएम गहलोत बोले- राजस्थान देश की ऊर्जा जरूरतों को जल्द पूरा करेगा

Wed, 09 Feb 2022 11:27 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 09 Feb 2022 11:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में देश-विदेश की जानी-मानी कंपनियां प्रदेश में निवेश के लिए आ रहीं हैं। हमारा प्रयास है कि राजस्थान सोलर उपकरणों के मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में भी विकसित हो।

विज्ञापन
Rajasthan will meet the Country energy needs says CM Ashok Gehlot
निवेशकों के साथ मौजूद सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेशकों के साथ सरकार ने तीन लाख पांच हजार करोड़ के एमओयू और एलओआई हस्ताक्षर किए हैं। इससे प्रदेश में 90 हजार मेगावाट से अधिक अक्षय ऊर्जा का उत्पादन होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि यह सरकार की नीतियों का परिणाम है कि राज्य सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में देश-विदेश की जानी-मानी कंपनियां प्रदेश में निवेश के लिए आ रहीं हैं। हमारा प्रयास है कि राजस्थान सोलर उपकरणों के मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में भी विकसित हो। निवेशकों को सरकार भरपूर सहयोग देगी। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जिस गति से राज्य में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में काम हो रहा है, वह दिन दूर नहीं जब राजस्थान देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में बड़ी भागीदारी निभाएगा। अक्षय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बीते तीन साल में कई नीतिगत पहल की है। राजस्थान को रिन्यूएबल एनर्जी का हब बनाने के लिए हमारी सरकार ने नई सौर ऊर्जा नीति-2019 और विंड एंड हाइब्रिड एनर्जी पॉलिसी जारी की थी। निवेशकों को अनुकूल माहौल देने के लिए रिप्स-2019, वन स्टॉप शॉप प्रणाली, एमएसएमई एक्ट जैसे कई निर्णय लिए गए। राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में आगे बढ़ते हुए निवेश में आ रहीं समस्यों को दूर किया गया है।  
विज्ञापन


इन कंपननियों के साथ एमओयू और एलओआई हस्ताक्षरित 
राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के पांच सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ एमओयू व एलओआई हस्ताक्षरित किए गए। एनटीपीसी की ओर से 40 हजार करोड़ की लागत से 10 गीगावाट, एनएचपीसी की ओर से 20 हजार करोड़ की लागत से 10 गीगावाट, सतलज जल विद्युत निगम की ओर से 50 हजार करोड़ की लागत से 10 गीगावाट, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से 40 हजार करोड़ की लागत से 10 गीगावाट, एसईसीआई की ओर से नौ हजार करोड़ की लागत से दो गीगावाट, रिलायंस समूह की ओर से एक लाख करोड़ की लागत से 20 गीगावाट, एक्सिस एनर्जी समूह की ओर से 37 हजार करोड़ की लागत से 28 गीगावाट सोलर पार्क और सुखवीर एग्रो समूह की ओर से दो गीगावाट के एमओयू व एलओआई शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed