{"_id":"649058d2f0889b9779041455","slug":"rajasthan-widowed-daughter-lover-father-murderd-after-meeting-him-in-objectionable-condition-in-barmer-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में मिली विधवा बेटी, गुस्साए बाप ने पीट-पीट कर हत्या की, खुद किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में मिली विधवा बेटी, गुस्साए बाप ने पीट-पीट कर हत्या की, खुद किया सरेंडर
Mon, 19 Jun 2023 07:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 19 Jun 2023 07:02 PM IST
सार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में अपनी विधवा बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद एक पिता ने उस प्रेमी को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मामला रविवार देर रात समदड़ी थाना अंतर्गत मजल गांव का है। वारदात को अंजाम देने के बाद पिता ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
मृतक युवक और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर के जेठंतरी का मजल निवासी हितेश उर्फ हीराराम पुत्र वागाराम जाति कलबी का पुष्पा नाम की महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक रविवार रात को उससे मिलने उसके घर गया था। इस दौरान महिला के पिता आरोपी सूजाराम पुत्र बाबरराम जाति कलबी चौधरी ने युवक को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक हालात में देख लिया, जिसके बाद आग बबूला हुए पिता के सिर खून सवार हो गया। उसने हितेश उर्फ हीराराम की पीट-पीट कर मौके पर ही हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हत्या के बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी की बेटी पुष्पा को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, पुष्पा के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। वर्तमान में खेत में स्थित घर में वह अकेली रह रही थी। इस दौरान उसका हितेश उर्फ हीराराम से संपर्क हो गया तो पिछले कुछ समय से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विधवा महिला की भी भूमिका संदिग्ध, पुलिस ने हिरासत में लिया...
बालोतरा पुलिस उपाधीक्षक नीरज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सूजाराम पुत्र बाबरराम और उसकी बेटी पुष्पा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। इसमें अन्य कोई आरोपी भी शामिल है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन