Rajasthan Weather Update: फिर तीखे हुए सूर्य के तेवर, इन जिलों में लू चलने का अलर्ट
राजस्थान में गर्मी फिर बढ़ने लगी है। प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में राहत के बाद एक बार फिर गर्मी लोगों को सताने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। वहीं 26 अप्रैल से फिर से कई जिलों में लू चलने का चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल को भरतपुर, झुंझुनू, धौलपुर और श्रीगंगानगर में लू चलने की संभावना है। वहीं 27 अप्रैल को धौलपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर, श्रीगंगानगर, चूरू, बाड़मेर, चूरू, पाली, बीकानेर और जालोर में भी लू चलेगी।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की बात करें तो पूर्वी राजस्थान में बांसवाड़ा सबसे अधिक गर्म रहा। बांसवाड़ा का तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है। राजस्थान के अधिकांश शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया गया है।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| अजमेर | 41.0 | 26.1 |
| बांसवाड़ा | 41.0 | 20.7 |
| अलवर | 40.2 | 23.6 |
| जयपुर | 40.9 | 26.5 |
| पिलानी | 41.3 | 22.9 |
| सीकर | 39.0 | 20 |
| कोटा | 42.2 | 27.1 |
| बूंदी | 43.0 | 24.6 |
| चित्तौड़गढ़ | 40.5 | 22.8 |
| बूंदी | 43.0 | 24.6 |
| बाड़मेर | 44 | 28.4 |
| जैसलमेर | 43 | 27.4 |
| जोधपुर | 42 | 26.4 |
| फलौदी | 43 | 28.4 |