Rajasthan Weather Update: प्रदेश में अभी और चढ़ेगा पारा, बीकानेर, चूरू सहित इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
राजस्थान वासियों को अभी गर्मी और सताएगी। प्रदेश के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में अगले दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं बीकानेर, चूरू और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गर्म हवाएं चलेंगी।
प्रदेश वासियों को गर्म हवाएं के थपेड़े सता रहे हैं। राजस्थान में पांच जून तक मौसम शुष्क रहेगा। गुरुवार को जयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान की बात करें तो श्रीगंगानगर का पारा सबसे अधिक रहा। श्रीगंगानगर का तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद धौलपुर का तापमान 46.1 रहा। राजस्थान के सभी जिलों का पारा 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।
केरल में मानसून की दस्तक के बाद मौसम केंद्र ने मानसून को लेकर पूर्व अनुमान जारी किया है। राजस्थान में 60 फीसदी क्षेत्र में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।