फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update possibility of rain today in East Rajasthan

Rajasthan Weather Update: पूर्वी राजस्थान में बूंदाबांदी की संभावना, इन जिलों में लू का प्रकोप रहेगा जारी

Sat, 28 May 2022 11:04 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 28 May 2022 11:04 AM IST
सार

प्रदेश में शनिवार को मौसम मिलाजुला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के कारण अगले सात दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update possibility of rain today in East Rajasthan
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में शनिवार को मौसम का मिलाजुला मिजाज देखने को मिलेगा। पूर्वी राजस्थान में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में गर्मी सताएगी। यहां मौसम शुष्क रहेगा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जयपुर संभाग के अलवर, भरतपुर और भरतपुर संभाग के धौलपुर जिले में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही यहां 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे से हवाएं चलेंगी। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा। बीकानेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर सहित अन्य जिलों में धूलभरी आधी और लू चलने की संभावना है। 

विज्ञापन


वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से प्रदेश में आगामी सात दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी फिर से सताएगी और लू का प्रकोप भी जारी रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में इसका सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों के तापमान

प्रदेश के जिलों की तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर का रहा। श्रीगंगानगर का पारा 44 डिग्री किया गया है। इसके बाद करौली का तापमान सबसे अधिक 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। अजमेर का अधिकतम तापमान 38.7, भीलवाड़ा का 39.8, वनस्थली का 41.8, अलवर का 41, जयपुर का 40.3, पिलानी का 41.8, सीकर का 39, कोटा का 41.4, चित्तौड़गढ़ का 40, बाड़मेर का 41, जैसलमेर 41.5 और बीकानेर का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed