फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update Hail rain with rain in many districts

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में राहत की बारिश, इन 12 जिलों में भी बरसेंगे बदरा

Mon, 02 May 2022 10:43 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 02 May 2022 10:43 AM IST
सार

राजस्थान में रविवार को कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं तीन मई को भी बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Hail rain with rain in many districts
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में रविवार देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया। प्रदेश में कई जगह बारिश के साथ ओले गिरे। जिससे भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने तीन मई तक बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन

तापमान में होगी गिरावट

राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे जयपुर, अलवर, भरतपुर, बूंदी और दौसा जिलों में बारिश हुई है। अलवर में बारिश के साथ काफी देर तक ओले भी गिरे। बारिश-ओलावृष्टि से लू के थपेड़ों से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आएगी। 

विज्ञापन

12 जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 12 जिलों-जयपुर, दौसा, अलवर, करौली, टोंक, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भरतपुर, नागौर, सीकर, झुंझुनू, बूंदी के आसपास हल्की बारिश, बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। साथ ही 30 से 50 किलोमीटर रफ्तार से धूलभरी हवा चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म
राजस्थान के प्रमुख शहरों में रविवार दोपहर को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 46.3 डिग्री, जैसलमेर में 46.2 डिग्री, झुंझुनू-पिलानी में 46 डिग्री, बीकानेर में 46 डिग्री रहा। वहीं, चूरू में 45.8 डिग्री, कोटा में 44.6 डिग्री, जोधपुर में 43.4 डिग्री, जयपुर में 43.4 डिग्री, उदयपुर में 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अजमेर में 41.9 डिग्री, अलवर में 44.4 डिग्री, बाड़मेर में 45.1 डिग्री, सीकर में 43 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।


तीन मई को बूंदाबांदी और आंधी का अलर्ट
नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन मई तक प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और आंधी के साथ हल्की बारिश होगी। दो मई को भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, दौसा, भरतपुर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ और नागौर में धूलभरी हवा व बारिश की संभावना है। तीन मई को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू, चूरू जिलों में धूलभरी हवा और बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed