फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update Chance of thunderstorm and rain on May 3

Rajasthan Weather Update: तीन दिन तक गर्मी दिखाएगी तेवर, तीन मई से आंधी और बरसात की संभावना, गिरेगा पारा 

Sat, 30 Apr 2022 10:56 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 30 Apr 2022 10:56 AM IST
सार

राजस्थान के उत्तरी और पश्चिम-उत्तरी क्षेत्र में तीन मई से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बीकानेर, जोधपुर और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Chance of thunderstorm and rain on May 3
तीन मई के बाद बदलेगा प्रदेश का मौसम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है। वहीं दो मई तक तापमान और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यानी अभी लोंगों और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो मई तक पारा ऊपर चढ़ेगा साथ ही लू भी चलती रहे। इसके बाद तीन मई को आंधी और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान तापमान में चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। इससे प्रदेश के ज्यादातर शहरों का पारा 40 डिग्री के करीब आ सकता है। आज शनिवार 30 अप्रैल को पाली, बीकानेर, अजमेर, बाड़मेर, जोधपुर और नागौर में 50 किमी की रफ्तार से आंधी आने की संभावना है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ दे सकता है राहत 
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के उत्तरी और पश्चिम-उत्तरी क्षेत्र में तीन मई से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बीकानेर, जोधपुर और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में  आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बीकानेर, चूरू, जोधपुर, गंगानगर, झुंझुनूं, नागौर और हनुमानगढ़ जिले में बरसात होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे कुछ दिन तक तापमान में गिरावद देखी जा सकती है। साथ ही लू थपेड़ों से भी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed