फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Today: Monsoon Exit Near, But Rain Has One More Twist; What Will Happen After September 19?

राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले मौसम का आखिरी दांव: 7 संभागों में आज बारिश, जानें आगे का हाल

Fri, 18 Sep 2026 07:26 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 18 Sep 2026 07:26 AM IST
सार

राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले मौसम ने फिर करवट ली है। आज 7 संभागों में बारिश के आसार हैं। आगे बारिश कितने दिन रहेगी और कब मानसून विदा होगा, जानने के लिए पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: Monsoon Exit Near, But Rain Has One More Twist; What Will Happen After September 19?
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले 18 और 19 सितंबर को कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभागों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभागों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

हालांकि, 18 सितंबर को प्रदेश के सभी 41 जिले ग्रीन जोन में हैं। किसी भी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बावजूद कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन

19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान में घटेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 19 सितंबर के आसपास बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। इसी दौरान पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनने के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि 18 सितंबर को बीकानेर और जोधपुर संभागों के कुछ इलाकों में बारिश जारी रह सकती है। बालोतरा, बाड़मेर, डीडवाना-कुचामन, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली और फलोदी में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।


यह भी पढें- जयपुर: भाजपा की पार्षद अर्चना ने कांग्रेस के समर्थन से भरा चेयरमैन पद का पर्चा, परिजन बोले- पुलिस जबरन ले गई

इन जिलों में भी मेघगर्जन और तेज हवा के आसार

पूर्वी राजस्थान में अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा की संभावना है।

सुरौठ में 40 मिमी बारिश, पिलानी सबसे गर्म

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। करौली के सुरौठ में सबसे ज्यादा 40 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, पिलानी में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

20 सितंबर तक बारिश, 21 से मौसम शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार 20 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 21 सितंबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई 19 सितंबर के आसपास शुरू होने के संकेत हैं। हालांकि, मानसून की आधिकारिक वापसी की घोषणा आगामी मौसम अपडेट के आधार पर होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed