फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan was once a real jurassic park

राजस्थान कभी था जुरासिक डॉयनासॉर्स की जमीन

Mon, 17 Feb 2014 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Feb 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
rajasthan was once a real jurassic park
एक समय राजस्थान ने ऐसा भी देखा है जब इसकी रेतीली जमीन पर ऊंट और इंसानों का नहीं बल्कि जुरासिक काल के डॉयनासार्स का राज था।
विज्ञापन


जी हां, जैसलमेर से लगभग दस किलोमीटर दूर थईयत गांव के नजदीक स्थित जैसलमेर जोधपुर हाईवे पर भूवैज्ञानिकों के एक जत्थे को अपनी खोज के दौरान 180 मिलियन साल पुराने दो डॉयनोसॉर्स के जीवाश्म मिले हैं।

युनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान के भूविज्ञान विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट धीरेंद्र कुमार पांडे के नेतृत्व में दुनिया भर से 34 वैज्ञानिकों का एक दल जैसलमेर बेसिन में डॉयनोसार्स के अस्तित्व की तलाश में निकता था।
विज्ञापन


अपनी खोज कें दौरान उन्हें एक सैंडस्टोन के पत्थर पर पांच सेंटीमीटर छोटे डॉयनोसॉर के पदचाप के निशान मिले। यही नहीं दल को जल्द ही एक नये और बड़े डॉयनोसॉर का जीवाश्म फिर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीवाश्म का फुटप्रिंट तीस सेंटीमीटर बड़ा था। खोज से उत्साहित होकर टीम के एक मेंबर कॉमिनियस युनिवर्सिटी के डॉ जैन स्कॉग्ल ने इन जीवाश्मों को देखते ही बता दिया कि छोटा जीवाश्म ग्रैरालेटर प्रजाति का है और बड़ा वाला थिरापॉड प्रजाति का है।


तस्वीरों को देखने के बाद लखनऊ युनिवर्सिटी के अशोक साहनी ने डॉ जैन की बात को विश्वसनीय मानते हुए दोनों जीवाश्म को जुरासिक काल का बताया।

जुरासिक सिस्टम के नवें इंटरनेशनल कांग्रेस समिट में उन 34 सदस्यों की टीम ने भाग लिया और डीके पांडे ने बताया कि हम 180 मिलियन सालों पहले राजस्थान के सामने तटीय इलाके के होने की संभवता हो सकती है।

इसी इलाके में जुरासिक नदी के होने और डॉयनोसॉर्स के होने की बात कही।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed