फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Result 2018: Sachin pilot Ashok Gehlot Congress meeting CM Candidate

राजस्थान चुनाव परिणाम 2018: पायलट-गहलोत में सीएम पद पर खींचतान, राहुल ने टाली प्रेस कांफ्रेंस

Tue, 11 Dec 2018 05:14 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 11 Dec 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Result 2018: Sachin pilot Ashok Gehlot Congress meeting CM Candidate
प्रदेश प्रभारी के साथ बैठक करते सचिन पायलट और अशोक गहलोत - फोटो : ANI
राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम कुछ देर में आ जाएंगे। पार्टी ने बुधवार सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बीच जयपुर में कांग्रेस की अहम बैठक जारी है। 
विज्ञापन


राज्य प्रभारी अविनाश पांडे से सचिन पायलट की बैठक हो रही है। इस बैठक में अशोक गहलोत भी पहुंचे हैं। 
 

 

थोड़ी देर में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद के लिए पायलट और गहलोत में जद्दोजहद चल रही है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल सचिन पायलट को मनाने जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जयपुर में गहलोत और पायलट के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी की बैठक जारी है और वे थोड़ी देर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। 

सलमान खुर्शीद ने कहा ये परंपरा है

पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने जयपुर में चल रही इस बैठक के बारे में एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा है कि कांग्रेस की परंपरा है कि आलाकमान के भेजे गए ऑबजर्वर जमीनी हालात का जायजा लेते हैं। इसके बाद चुने हुए विधायकों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाता है। 

राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस टली

इस बीच खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शाम पांच बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। लेकिन अब उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस एक घंटे के लिए टल गई है, जो शाम 6 बजे हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed