फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan US soldiers infected with corona virus came to India for war practice

राजस्थान: युद्धाभ्यास के लिए भारत आए 240 अमेरिकी जवानों में एक निकला कोरोना पॉजिटिव

Tue, 09 Feb 2021 04:48 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 09 Feb 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan US soldiers infected with corona virus came to India for war practice
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

भारत और अमेरिकी सेना के बीच राजस्थान के बीकानेर में ‘युद्ध अभ्यास-20’ का सोमवार से आगाज हो चुका है। इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों के जवान अपनी ताकत दिखा रहे हैं। इस बीच यहां से एक चिंतित कर देने वाली खबर भी सामने आई है। दरअसल, यहां भारत और अमेरिका के बीच चल रहे संयुक्त युद्ध अभ्यास में भाग लेने के लिए आया एक अमेरिकी सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

विज्ञापन

सैनिक की कोरोना की जांच रिपोर्ट निकली 'पॉजिटिव'

सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में पहुंचे सैनिकों की कोरोना की जांच की गई थी, जिनमें से एक सैनिक की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। बताया जा रहा है कि जिस अमेरिकी सैनिक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है वह पहले से ही संदिग्ध था इसलिए उसे पहले से ही पृथक रखा गया था। गनीमत रही कि वह किसी अन्य अमेरिकी या भारतीय सैनिक के संपर्क में नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युद्धाभ्यास के लिए भारत आए 240 जवान

उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहे इस युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए अमेरिका के 240 जवान आए हुए हैं। 14 दिनों तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास को दोनों देशों के लिए अहम माना जा रहा है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह अभ्यास दोनों देशों के बीच चल रहे सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग का सबसे बड़ा उदाहरण है। दोनों देश आतंकवाद के खतरे को झेल चुके हैं और भविष्य में उसका मुकाबला करने के लिए इस युद्धाभ्यास को वैश्विक पटल पर अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

एक दूसरे की युद्ध कुशलताओं का आदान-प्रदान करेंगे दोनों देशों के जवान

भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दो हफ्ते तक चलने वाला यह वार्षिक अभ्यास प्रशिक्षण सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जरिये संयुक्त अंतर संचालन क्षमताओं को बढ़ाता है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा रक्षा उद्देश्यों के जरिये स्थाई भागीदारी को बढ़ावा देने का काम करते हैं। इस युद्ध अभ्यास में दोनों ही देशों के जवान युद्ध की अपनी कुशलताओं का आदान-प्रदान करेंगे। इसके जरिये दोनों देशों के जवान एक दूसरे की युद्ध तकनीक को भी सिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed