फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Unique child with Three hands born in Hanumangarh

Rajasthan: हनुमानगढ़ में जन्मा तीन हाथों वाला अनोखा बच्चा, पीठ पर है तीसरा हाथ, देखने के लिए लोगों की लगी भीड़

Thu, 27 Apr 2023 11:01 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Apr 2023 11:01 AM IST
सार

Unique Child With Three Hands Born in Hanumangarh: राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे में एक विचित्र बच्चे ने जन्म लिया है। इस बच्चे के तीन हाथ हैं, बच्चे का तीसरा हाथ उसकी पीठ पर है। चिकित्सकों के मुताबिक, बच्चों में जन्मजात विकृति को मेडिकल साइंस में पोलीमेलिया कहा जाता है।

विज्ञापन
Rajasthan Unique child with Three hands born in Hanumangarh
तीन हाथों वाला अनोखा बच्चा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हनुमानगढ़ के नोहर कस्बे में एक अनोखे बच्चे ने जन्म लिया है। इस नवजात के तीन हाथ हैं। नवजात का तीसरा हाथ पीठ पर है। विचित्र बच्चे की जन्म की खबर सुनकर अस्पताल में उसे देखने वालों का तांता लग गया। चिकित्सक नवजात को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करेंगे। चिकित्सकों के मुताबिक, ऐसा ही एक मामला साल 2016 में नेपाल में सामने आया था। राजस्थान में इस तरह का संभवतया यह पहला मामला है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस विचित्र बच्चे का जन्म बुधवार को नोहर के उप जिला चिकित्सालय में हुआ है। नवजात के दो की बजाय तीन हाथ हैं। चिकित्सालय के डॉ. हंसराज शर्मा ने बताया, दुर्जाना गांव निवासी प्रसूता सुमन ने इस बच्चे को जन्म दिया है। नवजात का तीसरा हाथ कंधे और पीठ के बीच में है। चिकित्सालय में विचित्र बच्चे के जन्म लेने पर उसको देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन


ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव करवाया गया...
डॉक्टर हंसराज शर्मा के अनुसार, इस तरह के मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं। साल 2016 में ऐसा ही एक मामला नेपाल में देखने को मिला था। उन्होंने बताया कि इस तरह की जन्मजात विकृति को मेडिकल साइंस में पोलीमेलिया कहा जाता है। चिकित्सक के अनुसार, यह महिला का पहला बच्चा था और वह भी उल्टा था। लिहाजा, उसका ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जच्चा-बच्चा दोनों का स्वास्थ्य ठीक...
बच्चे का तीसरा हाथ शरीर से किस तरह जुड़ा हुआ है, इसकी जांच हायर सेंटर पर हो सकती है। इसलिए बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। फिलहाल, जच्चा-बच्चा दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। इस विचित्र बच्चे की इलाके में काफी चर्चा हो रही है। यहां तक कि सोशल मीडिया में भी उसके फोटो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed