फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan ULB polls, Congress won 619 seats in 1775 election for ward members in rajasthan

राजस्थान: वार्ड सदस्यों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को सबसे अधिक सीट, भाजपा तीसरे नंबर पर

Sun, 13 Dec 2020 10:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 13 Dec 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan ULB polls, Congress won 619 seats in 1775 election for ward members in rajasthan
Congress Symbol - फोटो : social media

राजस्थान के 12 जिलों के 50 नगर निकायों में 1,775 वार्ड सदस्यों यानी पार्षद पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव के रविवार को घोषित परिणामों में सत्ताधारी कांग्रेस को सबसे अधिक 619 सीटों पर जीत मिली, वहीं भाजपा ने 547 सीटों पर जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवारों को 597 सीटों पर जीत मिली।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को घोषित परिणामों में कांग्रेस के 619 उम्मीदवार, भाजपा के 547 उम्मीदवार, 597 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार, बसपा के सात, सीपीआई और सीपीआई (एम) को दो-दो उम्मीदवार और एक सीट पर आएलपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि 12 जिलों की 50 निकायों में 43 नगर पालिका और सात नगर परिषदों में 1,775 वार्ड हैं। यहां 2,622 मतदान केंद्रों पर कुल 14 लाख 32,233 मतदाता हैं। पार्षद पद के लिए कुल 7,249 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इन निकायों में अध्यक्ष या सभापति पद के लिए 14 दिसंबर को लोक सूचना जारी होगी। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 20 दिसंबर को व उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 21 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed