{"_id":"61f8fd7882494d78dc5e3998","slug":"rajasthan-udh-minister-shanti-dhariwal-said-budget-of-the-central-government-is-disappointing","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: केंद्र के बजट पर यूडीएच मंत्री बोले- किसान, युवाओं और आम जनता को कुछ नहीं मिला, और ये भी कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: केंद्र के बजट पर यूडीएच मंत्री बोले- किसान, युवाओं और आम जनता को कुछ नहीं मिला, और ये भी कहा
Tue, 01 Feb 2022 02:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:59 PM IST
सार
मंत्री शांति धारीवाल ने केंद्र के बजट को निराशाओं से भरा हुआ बताया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट में ऐसी कोई जानकारी नहीं दी जिससे आम लोगों को कुछ फायदा मिलता नजर आ रहा हो। आखिर ये सरकार कब तक स्लोगन से देश चलाएगी?
विज्ञापन
यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली केंद्र सरकार ने बजट में उन्हें ही नजर अंदाज कर दिया। आमजन, कारोबारियों और युवाओं के लिए भी यह बजट भ्रामक साबित हुआ है। बजट जैसे गंभीर विषय पर भी केंद्र सरकार सीरियस नहीं है, यह बहुत दुख की बात है। केंद्र ने पहले रेल बजट को खत्म किया, फिर किसान और गरीबों को ही बजट से गायब कर दिया गया। ये बातें राज्य सरकार के यूडीएच (स्वायत्त शासन) मंत्री शांति धारीवाल ने कहीं।
विज्ञापन
मंत्री धारीवाल ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को निराशा से भरा हुआ बताया। उन्होंने कहा कि यह सरकार कब तक स्लोगन से देश को चलाएगी? सरकार ने बजट में ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई जिससे आम लोगों को कुछ फायदा मिलता नजर आ रहा हो। केंद्र ने जनता को एक बार फिर गुमराह किया गया है। बजट में किसानों और कारोबारियों के लिए कुछ नहीं हैं। युवाओं के रोजगार की भी बात नहीं की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सिर्फ यह बताने आईं थीं कि सरकार जनता को किस तरह से लूटने जा रही है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा- वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में जनता को क्या मिला ऐसा कुछ नहीं बताया, उन्होंने सिर्फ यह बताया कि सरकार जनता से कैसे टैक्स वसूली की तैयारी कर रही है। लोगों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को बजट में छिपाया गया है। सरकार को बजट में आय-व्यय का हिसाब देना चाहिए था, पिछले बजट की घोषणाओं का क्या हुआ उसके बारे में बताया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
यूडीएच मंत्री ने कहा- वित्त मंत्री ने केंद्र की पिछली बजट घोषणाओं को भी इस बजट में शामिल कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है, लेकिन देश का नौजवान, किसान, कारोबारी और आम जनता जुमलेबाज सरकार को समझ गई है। केंद्र सरकार ने इस बजट से साबित कर दिया कि उनके पास आमजन को देने के लिए कुछ नहीं है।