फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Two laborers died due to electrocution in Tonk

Rajasthan: टोंक में करंट लगने से दो मजदूरों की मौत, छत पर शटरिंग बांध रहे थे मजदूर

Wed, 01 Feb 2023 01:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 01 Feb 2023 01:04 PM IST
सार

राजस्थान के टोंक जिले में दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर आरसीसी के लिए छत पर शटरिंग बांध रहे थे। इसी दौरान उनको करंट लगा और उनकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Rajasthan Two laborers died due to electrocution in Tonk
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोंक में देवली क्षेत्र के बड़ा थावला गांव में बुधवार सुबह करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों मजदूर युवक आरसीसी के लिए छत पर शटरिंग बांध रहे थे। इस बीच समीप से गुजर रही बिजली की लाइन से संपर्क में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। वहीं, युवकों के परिजन और कर्मचारी शवों को देवली स्थित मोर्चरी में लेकर आए।

विज्ञापन


देवली पुलिस के हेड कांस्टेबल संदीप यादव ने बताया कि मृतक युवक सावरा पुत्र जीवलाल कहार और अशोक पुत्र छतरा कहार निवासी ऊंदरी थाना केकड़ी हैं। दोनों युवक आरसीसी की शटरिंग बांधने का काम करते थे। बुधवार सुबह वह बड़ा थांवला स्थित खुशीराम जाट के मकान पर छत की शटरिंग बांध रहे थे। इस बीच ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से भी चपेट में आ गए, जिनसे करंट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सांवरा और अशोक को लेकर साथी कर्मचारी व उनके जीजा दिलखुश देवली अस्पताल आए।
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक युवक करीब 20 से 21 साल के थे। ठेकेदार दिलखुश मृतक सांवरा का जीजा है। इधर, मौत की सूचना पर जीजा समेत कर्मचारियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर, देवली थाना पलिस ने नासिरदा थाना पलिस को मामले की सुचना दी है। वहीं, सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार भी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed