फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Trailer Hit Bolero Three killed Five Injured In Bhilwara

Rajasthan News: ट्रेलर ने बोलेरो को मारी टक्कर, हादसे में तीन की मौत, दो बच्चों सहित पांच गंभीर घायल

Fri, 23 Sep 2022 07:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 23 Sep 2022 07:30 PM IST
सार

Rajasthan News: हादसा इतना भयानक था कि स्टेट हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। जिसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। आज शुक्रवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल से 40 किमी दूर से ट्रेलर जब्त कर लिया है, लेकिन उसके चालक का अब तक पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
Rajasthan  Trailer Hit Bolero Three killed Five Injured In Bhilwara
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan News: भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना इलाके में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धांधोला चौराहे पर एक ट्रेलर और बोलेरों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो की छत अलग हो गई और उसमें सवार लोग बाहर उछलकर जा गिरे। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार देर रात जहाजपुर थाना इलाके में हुआ। बोलेरो सवार आठ लोग सवाई माधोपुर से लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में धांधोला चौराहे पर सामने से आ रहे ट्रेलर और बोलेरों की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों के तेज गति में होने के कारण यह हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भीलवाड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद फरार हुए ट्रेलर चालक की पुलिस तलाश कर रही है।  
विज्ञापन

 
हादसे में बोलेरो चालक लादू लाल (53), हीरा लाल (70) और मनीष खटीक (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अंजली, घिसी देवी, शीला सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। हादसा इतना भयानक था कि स्टेट हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। जिसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। आज शुक्रवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल से 40 किमी दूर से ट्रेलर जब्त कर लिया है, लेकिन उसके चालक का अब तक पता नहीं चल सका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed