फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan: The entire village hit by chickenpox

पूरा गांव चेचक की चपेट में, बच्चों को रिश्तेदारी में भेज रहे ग्रामीण

Tue, 17 May 2016 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
rajasthan: The entire village hit by chickenpox

अजमेर जिले के नगेलव पंचायत का अलीपुरा गांव इस समय चेचक की चपेट में है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पिछले महीने गांव के 150 से ज्यादा बच्चों में चेचक के लक्षण मिले तो पिछले दो दिनों में ही 30 से ज्यादा नए मामले सामने आ चुके हैं। हालात विकट होते देख स्वास्‍थ्य विभाग को भी होश आया तो आनन फानन में एक टीम गांव में चेकअप के लिए भेजी गई है। 

विज्ञापन


जिले के पिशनघन ब्लॉक का अलीपुरा दूर दराज का गांव है। गांव में हालत ये है कि हर घर में चेचक का एक मरीज जरूर मिल जाएगा। गांव की नुसरत बेगम बताती हैं कि मैंने अपने बच्चों को अपनी मां के घर दूसरे गांव भेज दिया है, जिससे वे सुरक्षित रह सकें। माता पिता तब दहशत में आ जाते हैं जब उन्हें अपने बच्चे के शरीर पर लाल दाने दिखने लगते हैं और वह बुखार से तपने लगते हैं।
विज्ञापन


इलाज के अभाव में गांव वाले अपने बच्चों को तांत्रिक और बाबाओं के पास ले जाने लगे हैं। एक अभिभावक कहते हैं कि सरकारी अस्पताल हमारे गांव से दो किलोमीटर दूर है जहां मात्र एक नर्स ही हर समय रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों की शिकायत स्वास्‍थ्य विभाग ने नहीं की कार्यवाही

rajasthan: The entire village hit by chickenpox
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें फौरन घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां ममता ने दम तोड़ दिया - फोटो : Demo pic

गांव वालों ने आरोप लगाया कि बच्चों की इतनी बुरी हालत होने के बाद भी उन्हें सरकारी स्तर पर कोई इलाज मुहैया नहीं कराया गया। पिछले एक महीने में हमारे सैकडों बच्चों को चेचक की दिक्‍कत रही लेकिन उनके इलाज के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने स्वास्‍थ्य केन्द्र पर दबाव बनाया तो नर्स आकर गांव में कुछ दवाइयां बांटकर चली गई। 

वहीं मामले में हो हल्ला मचने पर चिकित्सा एवं स्वास्‍थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को गांव में दौरा कर गांव जरूरी उपचार शुरू कर दिया।

डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर लाल थड़ानी ने बताया कि यह एक मौसमी वायरस है जिसका इलाज शुरू कर दिया गया है। फिलहाल गांव में हालात नियंत्रण में हैं। वो बताते हैं कि गर्मी के कारण चेचक का वायरस तेजी से फैलता है 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed