फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Technical University Kota Vice Chancellor Prof. R.A. Gupta arrested for taking bribe of five lakhs

Rajasthan: आरटीयू के कुलपति पांच लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 21 लाख रुपये भी बरामद

Thu, 05 May 2022 05:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 05 May 2022 05:53 PM IST
सार

 एसीबी ने जयपुर में घूस लेते आरटीयू के कुलपति को गिरफ्तार किया है। कुलपति के अन्य ठिकानों पर एसीबी ने छापामार कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Rajasthan Technical University Kota Vice Chancellor Prof. R.A. Gupta arrested for taking bribe of five lakhs
गिरफ्तार कुलपति - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

एसीबी ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति प्रो आरए गुप्ता को पांच लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कुलपति ने निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट बढ़ाने की एवज में घूस की मांग की थी। पैसे लेने के लिए वह चार दिन से जयपुर के सरकारी गेस्ट हाउस में रुका हुआ था।

विज्ञापन


एसीबी को गेस्ट हाउस से तलाशी में 21 लाख रुपये नकद मिले हैं। जिसके बाद आरोपी के जयपुर के कई ठिकानों पर एसीबी ने रेड किया। डीजी बीएल सोनी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि कुलपति आरए गुप्ता निजी कॉलेज की सीट बढ़ाने की एवज में 10 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। जिसके बाद शिकायत का सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाने पर एसीबी की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। कुलपति को पांच लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Rajasthan Technical University Kota Vice Chancellor Prof. R.A. Gupta arrested for taking bribe of five lakhs
कुलपति के पास से बरामद पैसे - फोटो : Amar Ujala Digital

आरोपी के पास से जब्त पैसे कहां से आए, किसने दिए, एसीबी इसकी जांच में जुट गई है। परियादी ने एसीबी को यह भी बताया कि कुलपति हर कार्य के लिए उनसे पैसे मांगते थे, उनकी इस हरकत से निजी कॉलेज संचालक परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed