{"_id":"62039ad5023a7642b43d9d8a","slug":"rajasthan-teacher-cuts-own-finger-and-says-animals-should-not-be-bitten","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: शिक्षक ने काटी अपने हाथ की अंगुली, कहा- जानवरों और पेड़ को काटने पर भी इतना ही दर्द होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: शिक्षक ने काटी अपने हाथ की अंगुली, कहा- जानवरों और पेड़ को काटने पर भी इतना ही दर्द होता है
Wed, 09 Feb 2022 04:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 09 Feb 2022 04:13 PM IST
सार
राजस्थान के जोधपुर में रहने वाले एक शिक्षक ने करीब एक महीने पहले अपने हाथ की अंगुली काटते हुए एक वीडियो था। उसका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शिक्षक ने वीडयो बनाते हुए काटी अंगुली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किसी जानवर या पेड़ को काटने पर कितनी तकलीफ होती है, लोगों को यह बातने के लिए एक शिक्षक ने अपने हाथ की अंगुली काट ली। शिक्षक ने 18 मिनट का इसका वीडियो भी बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि वह लोगों को जानवर या पेड़ काटने पर होने वाले दर्द को महसूस कराना चाहते थे। इस कारण उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
दरअसल, राजस्थान के जोधपुर में रहने वाले तुलसीराम शर्मा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट चलाते हैं। उन्होंने पेड़ नहीं काटने और जानवर नहीं मारने का संदेश देने के लिए छह जनवरी को अपनी अंगुली काट ली। इसका वीडियो बनाकर उन्होंने झटका और हलाला मांस के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पेड़ और जानवरों को किसी भी तरह से नुकसान न पहुंचाएं। वीडियो को जारी करते हुए शिक्षक ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों से इसे नहीं देखने की अपील भी की थी।
विज्ञापन