Rajasthan: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज पहुंची भीलवाड़ा, कहा-जीरो टॉलरेंस के साथ काम करेगा आयोग
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं को जागरुक करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जो भी मामले हैं, उनका अधिकारियों के सामने ही सुनवाई कर निस्तारण किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती गुरुवार को भीलवाड़ा पहुंची। इस दौरान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में आयोग जीरो टॉलरेंस के साथ काम करेगा और महिलाओं को जागरूक करने के लिए खास प्रयास किए जाएंगे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार और उत्पीड़न के मामलों पर गहराई तक जाकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अभी संभाग मुख्यालयों पर जनसुनवाई की जा रही है। बाद में जिला मुख्यालयों पर दो दिन जनसुनवाई करेंगे। आयोग के अध्यक्ष के नाते वह राजस्थान के हर जिले में जाएंगी और हर महिला में यह विश्वास जगाया जाएगा कि किसी भी तरह की ज्यादती और अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो भी मामले पेंडिंग हैं, अधिकारियों के सामने उनकी सुनवाई कर निस्तारण कराया जाएगा। दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, संपत्ति के मामले और इसके अलावा उनके पास कई महिलाएं आर्थिक सहायता या कोई रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भी आती है और आयोग ऐसी महिलाओं की मदद भी करेगा।
सर्किट हाउस में रिहाना रियाज का महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, नगर परिषद पूर्व सभापति ललिता समदानी, रेखा त्रिवेदी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रियाज के साथ सदस्य सचिव अल्पा चौधरी, रजिस्ट्रार अजय शुक्ला, आरपीएस सत्येंद्र पाल सिंह सहित आयोग के सदस्य मौजूद रहे।