फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Soldier Welfare Minister Rajendra Gudha sacked CM Ashok Gehlot

Rajasthan: सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा बर्खास्त, सीएम गहलोत ने की अनुशंसा, राज्यपाल ने दी मंजूरी

Fri, 21 Jul 2023 08:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 21 Jul 2023 08:58 PM IST
सार

महिला सुरक्षा को लेकर मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने राजस्थान सरकार के खिलाफ बयान दिया था। इस बयान से नाराज होकर सीएम अशोक गहलोत ने गुढ़ा को बर्खास्त करने की अनुशंसा राज्यपाल कलराज मिश्र से की थी। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Soldier Welfare Minister Rajendra Gudha sacked CM Ashok Gehlot
सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया है। सीएम अशोक गहलोत ने गुढ़ा को राज्य मंत्री पद से बर्खास्त करने की अनुशंसा की थी। जिसे राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वीकार कर लिया है। मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में अपने ही सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने मणिपुर मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद से भाजपा भी सरकार पर हमलावर हो गई थी। 

विज्ञापन


विधानसभा में बोलते हुए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा था कि हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। हमें ये बात स्वीकार करनी चाहिए कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, इसलिए हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
विज्ञापन


राजेंद्र राठौर ने बोला था हमला
मंत्री गुढ़ा के इस बयान को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने भी गहलोत सरकार पर तंज कहा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था- राजस्थान में बहन-बेटियों के ऊपर हो रहे अत्याचारों व दुष्कर्म की असलियत स्वयं सरकार के मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा बता रहे हैं। संविधान के आर्टिकल 164(2) के अनुसार मंत्रिमंडल सामूहिक उत्तरदायित्व के आधार पर काम करता है और एक मंत्री का बयान पूरे मंत्रिमंडल यानी सरकार का माना जाता है। मुख्यमंत्री जी, हमारी नहीं तो कम से कम अपने मंत्री के बयान पर तो संज्ञान लो। गृहमंत्री के रूप में लचर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी तो संभाल लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


राजेंद्र गुढ़ा पहले भी कह चुके हैं अब तक की सबसे भ्रष्टाचारी सरकार
सचिन पायलट की ओर से अजमेर से लेकर जयपुर तक निकाली गई जन संघर्ष यात्रा के समापन पर जयपुर के भांकरोटा में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा ने कहा था कि हमारी कांग्रेस सरकार अब तक की सबसे भ्रष्टतम सरकार है। पिछले दिनों राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ हुई बातचीत में यह स्पष्ट कर दिया गया था कि अब कोई भी कांग्रेसी नेता सरकार और पार्टी के खिलाफ नहीं बोलेगा। बोलने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

इससे पहले भी गुढ़ा ने सरकार पर बोला था हमला
राजेंद्र गुढ़ा को ये कोई पहला बयान नहीं था जिसमें उन्होंने अपनी ही कांग्रेस सरकार को घेरा हो। इससे पहले भी गुढ़ा कई बयान दे चुके हैं, जिससे सरकार की किरकिरी हुई थी या फिर वे विवाद का कारण बने थे। यहां क्लिक कर पढ़िए राजेंद्र गुढ़ा के विवादित बयान...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed