फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Shah said on the red diary If Gehlotji has a bit of shame then resign and come to election field

Rajasthan: लाल डायरी पर शाह बोले- गहलोतजी जरा भी शर्म है तो इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में आइए, दो-दो हाथ हो जाए

Sat, 26 Aug 2023 04:12 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगापुरसिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगापुरसिटी Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 26 Aug 2023 04:12 PM IST
सार

राजस्थान के गंगापुरसिटी में गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसें। उन्होंने कहा कि गहलोत जी को जरा भी शर्म है तो इस्तीफा देकर चुनाव मैदान आए और दो-दो हाथ हो जाए।

विज्ञापन
Rajasthan Shah said on the red diary If Gehlotji has a bit of shame then resign and come to election field
गृहमंत्री अमित शाह किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के गंगापुरसिटी में गृहमंत्री अमित शाह किसान सभा में कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसें। अमित शाह ने कहा कि गहलोत जी को जरा भी शर्म है तो इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में आए और दो-दो हाथ हो जाए। इस दौरान सहकारिता किसान सभा में ईआरसीपी मुद्दे पर विरोध में जमकर नारेबाजी हुई। 

विज्ञापन

इसको लेकर शाह ने आरोप लगाया कि गहलोत जी ने लोग भेजे है, वो लाल डायरी से चिढ़ते हैं।

केंद्रीय सहकारिता और गृहमंत्री अमित शाह ने गंगापुरसिटी में सहकार किसान सम्मेलन को संबोधित किया। अमित शाह ने लोगों से भारत माता के जयकारे लगवाए। साथ ही संकल्प की मुट्ठी संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष और राजस्थान के धरती पुत्र ओम बिरला जी, इफको चेयरमैन दिलीप सांगाणी जी, राजस्थान में प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, साथ ही तीनों संसद सदस्यों को शाह ने खड़े करवाकर सभी किसानों को राम-राम करवाया। शाह ने  सुखबीर सिंह जौनापुरिया, मनोज राजौरिया, किरोड़ीलाल मीणा, इफको एमडी अवस्थी जी, सारे कॉपरेटिव लीडर और क्षेत्र से आए लोगों का स्वागत किया। शाह ने कहा मैं केसरिया भूमि को नमन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा आप सभी बैठ जाओ। गहलोत साहब ने कुछ लोग भेजे हैं। पांच मिनट अपना कार्यक्रम करके चले जाएंगे। उसके बाद  जोर से बोले भारत माता की जय। दो चार जने हैं निकल जाएंगे थककर। उनको नारे लगाने दीजिए। कोई वहां न जाए। अमित शाह ने कहा कि मैं सहकार से समृद्धि के नारे को सार्थक करने वाले किसान सम्मेलन में यहां आया हूं। 75 साल से देश के किसानों की मांग को मोदी जी ने पूरा किया है। किसानों के लिए अलग से सहकारिता मंत्रालय बनाया। इसके लिए मोदी का पूरा देश आभारी है। मोदी जी ने पीएम बनने के बाद बहुत सारे काम किए है।

देश ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा लहराकर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की
कुछ दिन पहले ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर हमारा चंद्रयान तिरंगा लहराते हुए पहुंच गया। पूरे देश के अंदर एक प्रकार से नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है। सैकड़ों-करोड़ों सालों से प्रयास किए गए। करोड़ों सालों से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के रहस्य रहस्य ही बने हुए थे। कोई देश वहां नहीं पहुंच पाया। मोदी जी ने हमारे स्पेस मिशन को नई गति और ऊर्जा दी, आज चंद्र के दक्षिणी ध्रुव पर पहला पहुंचने वाला देश हमारा भारत बना है। यह पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। मैं आज अभी जो लोग नारे लगा रहे थे, उनसे कहना चाहता हूं कि नारे लगाने की जगह चंद्रयान को आगे बढ़ाया होता, तो आज नारे लगाने की जरूरत नहीं होती, आज आपका भी नम्बर होता।

लाल डायरी पर शाह बोले- गहलोतजी जरा भी शर्म है तो इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में आइए
मैं ज्यादा पॉलिटिक्स नहीं करना चाहता था। लेकिन अब उन्होंने पॉलिटिक्स की शुरूआत कर दी, मुझे भी मजबूर कर दिया। आजकल गहलोत साहब लाल डायरी को बहुत डर रहे हैं। क्यों डर रहे हैं बताओ राजस्थान वालों, डायरी का आगे का कलर लाल है। अंदर काले कारनामे छिपे हुए हैं। अरबों-करोड़ों रुपये का कच्छा चिट्ठा उस लाल डायरी में छिपा हुआ हैं। मैं गहलोत साहब को कहना चाहता हूं कि ये चंद लोग भेजकर नारे लगवाने से कुछ नहीं होता, जरा भी शर्म बची है तो लाल डायरी के मुद्दे पर इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में आइए। हो जाए दो-दो हाथ।

किसानों के लिए बीजेपी सरकार जितना किसी सरकार ने काम नहीं किया
कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। बीजेपी सरकार ने किसानों के लिए ढेर सारे काम किए और ढेर सारी योजनाएं लॉन्च की। हर किसानों को 6000 रुपया आज बीजेपी दे रही है। और इसके साथ ढेर सारे कृषि ऋण और फसल बीमा का काम भी किया है। कांग्रेस की सरकार थी किसान बजट 22 हजार करोड़ था।  मोदीजी ने छह गुणा बढ़ाकर एक लाख 25 हजार करोड़ करने का काम किया है। किसानों को सात लाख करोड़ का लोन दिया था। 
मोदी जी ने 20 लाख करोड़ तक पहुंचाया है। खाद्यान्न उत्पादन 265 मिलियन टन था। अब 323 मिलियन टन तक पहुंचाया है। गेहूं की खरीद 251 लाख मीट्रिक टन थी, उसको बढ़ाकर 433 लाख मीट्रिक टन की। 

गेहूं की एमएसपी 1400 रुपए से बढ़ाकर 2100 रुपए करने का काम मोदी सरकार ने किया है। सरसों की एमएसपी  3050 रुपए थी, इसे बढ़ाकर 5400 रुपए करने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। प्राइमरी एग्रीकल्चर सोसाइटी (पैक्स) को मजबूत करने के लिए 20 से ज्यादा योजनाएं लाने का काम मोदी सरकार ने किया है। कॉपरेटिव को जो किसान के जीवन का सहारा है। ये सहकारिता किसान के लिए बनी है। आज इसे 3500 से ज्यादा सोसाइटी के माध्यम से देश का उद्धार कर रही है। लेकिन मोदीजी ने तय किया है कि इस देश में दो लाख नए पैक्स बनाकर हर पंचायत में पैक्स को पहुंचाने का काम नरेंद्र मोदीजी करेंगे। किसानों को अच्छा बीज मिलें। किसान अपनी उपज का अच्छा निकास कर पाएं और ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को आगे बढ़ा पाएं, इसलिए तीन नई कॉपरेटिव सोसाइटियों की स्थापना नरेंद्र मोदीजी ने की।

किसानों को राजस्थान में बिजली नहीं मिल रही, कांग्रेस सरकार कुछ नहीं कर रही
मैंने गाड़ी खड़ी रखी तो एक किसान ने कहा हमारे राजस्थान में बिजली नहीं मिलती है। दूसरे ने कहा एक और बिजली नहीं है और दूसरी ओर बिजली की खरीदी में धांधली हो रही है। बिजली देनी है तो बिजली का उत्पादन करना पड़ेगा। मगर गहलोत साहब उत्पादन नहीं करते, उनको खरीदी में इंटरेस्ट है। आज मैं आपके सामने आया हूं ढेर सारे किसानों का डीबीटी के माध्यम से 6000 रुपए भेजकर मोदीजी ने लाखों-करोड़ों रुपये किसानों के बैंक खाते में डालकर किसान मित्र का काम किया है। 


शाह बोले- घर में लाल डायरी मत रखना, गहलोत जी नाराज हो जाएंगे
2014 और 2019 दोनों चुनाव में एक बार 55 प्रतिशत और एक बार 61 प्रतिशत वोट देकर सारी की सारी सीटें मोदीजी की झोली में डाली हैं। 2024 में चुनाव आ रहा है। मैं सारे किसान भाईयों को पूछना चाहता हूं कि 2024 में फिर से मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं कि नहीं चाहते है। मोदी-मोदी के नारे लगे। तो अमित शाह बोले सुन लिया, जोर से लगाओ जरा। मित्रों आप ने कह दिया 2024 में फिर से सब की सब सीटें भाजपा को देंगे। मगर 2024 से पहले 2023 का चुनाव आ रहा है। 2024 में तो तब दोगे जब 2023 में यहां तख्ता पलट करोगे। मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाओगे, सभी की सभी सीटें देकर 2023 में बीजेपी सरकार बनाएंगे। शाह ने कहा अंत में एक बात और कहता हूं घर में कोई भी डायरी हो उसका रंग लाल मत रखना, गहलोतजी नाराज हो जाएंगे। समझ गए ना, लाल डायरी का कलर मत रखना, फिर तीन बार वंदे मातरम के नारे लगवाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed