{"_id":"638763d5639bd40b892e8eb9","slug":"rajasthan-sextortion-case-five-crore-ransom-demand-5-arrrested-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सेक्सटॉर्शन में फंसाकर 50 लाख लिए, फिर मांगे 5 करोड़, केस में कांग्रेस नेता के नाम की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सेक्सटॉर्शन में फंसाकर 50 लाख लिए, फिर मांगे 5 करोड़, केस में कांग्रेस नेता के नाम की चर्चा
Wed, 30 Nov 2022 07:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:38 PM IST
सार
पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के मामले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस केस को हाईप्रोफाइल केस बचाया जा रहा है। चर्चा है कि इस केस में एक कांग्रेस नेता भी शामिल है। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की बाड़मेर जिला पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के मामले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस केस को हाईप्रोफाइल केस बचाया जा रहा है। चर्चा है कि इस केस में एक कांग्रेस नेता भी शामिल है। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद जो भी सामने आएगा उसके आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अुनसार रामस्वरूप नाम के व्यक्ति ने थाने में केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले एक महिला ने उसे अपने घर बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा तो पहले से एक युवती मौजूद थी। महिला ने बताया कि वह उसकी दोस्त है। कुछ देर बैठने के बाद उन्होंने कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, जिसे पीकर उसे नशा चढ़ गया। नशे की हालत में युवती ने मेरा साथ संबंध बनाए, इस दौरान महिला और उसके साथियों ने उसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद से बाड़मेर और जोधपुर के रहने वाले कई लोग महिला व युवती के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये मांगे थे, जो उसने उन्हें दे दिए। इस दौरान आरोपी शैलेंद्र अरोड़ा, महिला और युवती ने उससे वीडियो डिलीट करने की बात भी कही थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। 50 लाख रुपये देने के बाद आरोपियों ने उसे 5 करोड़ की डिमांड कर दी। जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
पीड़ित रामस्वरूप ने पुलिस को बताया कि यह लोग सेक्सटॉर्शन में फंसाकर लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आरोपियों ने कई लोगों को ब्लैकमेल कर इस तरह रुपये ऐंठ हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जोधपुर रेंज आईजी पी रामजी की निगरानी में इस मामले की जांच की जा रही है।