फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Sardarshahr by Election Congress Anil Sharma Vs BJP Ashok Pincha

Rajasthan: सरदारशहर सीट पर अनिल शर्मा-अशोक पिंचा में मुकाबला, सीट पर जाटों का दबदबा, इतने ब्राह्मण

Fri, 18 Nov 2022 03:46 PM IST
Udit Dixit उदित दीक्षित
Updated Fri, 18 Nov 2022 03:46 PM IST
सार

वैसे तो सरदारशहर सीट पर महज एक उपचुनाव हो रहा है, लेकिन इसे 2023 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है। सीएम अशोक गहलोत हर हाल में यह सीट जीतकर अपनी धाक साबित करना चाहते हैं। उधर, भाजपा यह उपचुनाव जीतकर कर 2023 के फाइनल की राह आसान करना चाहती है।

विज्ञापन
Rajasthan Sardarshahr by Election Congress Anil Sharma Vs BJP Ashok Pincha
अनिल शर्मा और अशोक कुमार पिंचा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। कांग्रेस ने स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को टिकट दे दिया है। वहीं, भाजपा ने अशोक कुमार पिंचा को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। वैसे तो यह महज एक उपचुनाव है, लेकिन इसे 2023 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। सीएम अशोक गहलोत हर हाल में यह सीट जीतकर अपनी धाक साबित करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


उधर, भाजपा यह उपचुनाव जीतकर कर 2023 के फाइनल की राह आसान करना चाहती है। हालांकि, किसे जीत मिलेगी और किसे हार इसका फैसला 5 दिसंबर को मतदान की तारीख के दिन जनता करेगी। 8 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद तस्वीरे साफ हो जाएगा, लेकिन इससे पहले दोनों प्रत्याशियों और चुनावी गणित के बारे में जान लेते हैं। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने अनिल शर्मा को बनाया है उम्मीदवार
सरदारशहर की सीट कांग्रेस के कद्दावर नेता पंडित भंवरलाल शर्मा के निधन से खाली हुई है। भंवरलाल शर्मा 7 बार विधायक भी रह चुके हैं। लंबी बीमारी के बाद 9 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था। सहानुभूति को देखते हुए कांग्रेस ने भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को टिकट दे दिया है। अनिल शर्मा राजस्थान आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन हैं। गहलोत सरकार में उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा भी मिला हुआ है। बताया जा रहा है कि अनिल शर्मा का टिकट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने फाइनल किया था। जिसके बाद एआईसीसी के जनरल सेक्रेट्री इंचार्ज मुकुल वासनिक ने प्रेस रिलीज निकालकर सार्वजनिक घोषणा की थी।  

भाजपा ने अशोक कुमार पिंचा को दिया टिकट
भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक कुमार पिंचा को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। पिंचा सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2008 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा की ओर से विधायक चुने गए, जबकि चार बार उनकी हार हुई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के भंवर लाल शर्मा ने पिंचा को करीब 17 हजार मतों से हराया था। उपचुनाव में भाजपा ने पिंचा को एक बार फिर मौका दिया है। 

Rajasthan Sardarshahr by Election Congress Anil Sharma Vs BJP Ashok Pincha
नामांकन के बाद गहलोत ने शर्मा के समर्थन में की सभा। - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल शर्मा के लिए वोट मांगे पहुंचे गहलोत 
इधर, कांग्रेस उम्मीदवार अनिल शर्मा ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके साथ कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद एक जनसभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेता और मंत्री शामिल हुए। सभी ने जनता से अनिल शर्मा को जिताने की अपील की।  

पिंचा ने नामांकन दाखिल किया, यह बोले पूनिया 
अशोक कुमार पिंचा ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया था। इससे पहले चूरू के सरदारशहर में ताल मैदान से गांधी चौक तक रैली निकाली गई। जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सीकर सांसद मंहत सुमेधानंद सरस्वती, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व सांसद राम सिंह कस्वां, सहित कई नेता शामिल हुए थे। नामांकन दाखिल करने के बाद एक जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने संबोधित किया था। पूनिया ने कहा था कि, सरदारशहर चुनाव को लेकर कुछ लोग कहते हैं कि सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं कोई भविष्यवाणी तो नहीं करता हूं, लेकिन मुझे यह साफ दिख रहा है कि अशोक गहलोत की सरकार का भले ही एक साल बाकी है, पर यह सरकार वेंटिलेटर पर आखिरी सांस ले रही है, कब सांसें उखड़ जाएं कोई भरोसा नहीं है। 

विज्ञापन

सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव कार्यक्रम
  • 17 नवंबर नामांकन की अंतिम तिथि थी 
  • 18 नवंबर नामांकन पत्रों की जांच होगी
  • 21 नवंबर नाम वापसी का अंतिम दिन 
  • 5 दिसंबर को मतदान होगा 
  • 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी 

सरदारशहर विधानसभा में मतदाता  
  • कुल वोटर- 289500
  • ग्रामीण- 219500
  • शहरी- 67000
सरदारशहर विधानसभा में जातीय समीकरण (अनुमानित)
  • जाट- 65000
  • दलित- 55000
  • ब्राह्मण- 45000
  • मुसलमान- 23000
  • राजपूत- 20000
  • माली- 10000
  • कुम्हार- 8000
  • स्वामी- 8500
  • जैन- 4000
  • अग्रवाल- 4000
  • सोनी- 8000
  • सुथार- 7000
  • सिद्ध- 7000
  • अन्य - 19500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed