{"_id":"338a34a25554684d2b710ff32b07d914","slug":"rajasthan-roadways-buses-will-cctv-cameras-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: रोडवेज बसों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: रोडवेज बसों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 19 Nov 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान रोडवेज की बस में सफर करनेवाले अब तीसरी नजर यानी सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेंगे। राजस्थान रोडवेज की बसों में शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बसों में ऐसे कैमरे लगाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य होगा। यही नहीं बसों में व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम और पैसेंजर इन्र्फोमेशन सिस्टम भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजस्थन रोडवेज ने बसों में कैमरे लगाने के लिए एक कम्पनी से अनुबंध किया है। पहले चरण में 4500 में से 2500 बसों में ये उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
राजस्थान रोडवेज के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक भास्कर ए. सावंत का कहना है कि इससे बसों में बैठनेवाली सवारियों की सुरक्षा बढेगी। सीसीटीवी कैमरों के लिए केन्द्रीयकृत कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस कंट्रोल रूम में हर 15 मिनिट में बसों में बैठे यात्रियों की फोटो आती रहेगी। इससे बसों में किसी भी तरह के अपराध की स्थिति में पुलिस को काफी सहायता मिलेगी। बसों में फ्यूल सेंसर डिवाइस भी लगाया जाएगा, इससे बसों में डीजल की खपत पर नजर रखी जा सकेगी।