{"_id":"5dd8988b8ebc3e54e1004fe8","slug":"rajasthan-road-accident-in-nagaur-two-buses-collided-with-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: नागौर में सड़क हादसा, आपस में टकराई दो बसें, 11 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: नागौर में सड़क हादसा, आपस में टकराई दो बसें, 11 लोगों की मौत
Sat, 23 Nov 2019 07:55 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 23 Nov 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के नागौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां कुचामन शहर में सुबह तीन बजे दो मिनी बसें अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से टकरा गई जिसकी वजह से 11 यात्रियों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। बताया गया है कि बस के सामने सांड आ गया था जिसके चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें प्रशासन ने जयपुर स्थानांतरित कर दिया है। बस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि रात के समय सड़क खाली होने के कारण बस तेज गति में थी। इसी दौरान बीच सड़क पर सांड आ गया जिससे ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Rajasthan: 11 people died after the two mini buses they were travelling in lost balance and met with an accident in Kuchaman City of Nagaur, at around 3 am, today. Injured have been admitted to hospital. pic.twitter.com/Avapl5U7y6
— ANI (@ANI) November 23, 2019