{"_id":"6440f213a8fdbdb5aa016925","slug":"rajasthan-punjab-haryana-hc-justice-augustine-george-masih-will-be-rajasthan-highcourt-chief-justice-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजस्थान हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजस्थान हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश
Thu, 20 Apr 2023 01:46 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:46 PM IST
सार
राजस्थान हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इसकी सिफारिश की है। जस्टिस मसीह फिलहाल पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठतम जज हैं। उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट में सीजे पद पर नियुक्ति के लिए सूटेबल पाया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मिथल के सुप्रीम कोर्ट जज बनाने के बाद से राजस्थान हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस का पद रिक्त चल रहा है। जो जल्द ही भरने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठतम जज- जस्टिस अगस्टिन जॉर्ज मसीह को राजस्थान हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है। फिलहाल जस्टिस एमएम श्रीवास्तव एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर राजस्थान हाईकोर्ट में कार्य देख रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में सिफारिश में यह कहा
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कहा है कि राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का पद वर्तमान में रिक्त चल रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट सीजे रहे जस्टिस पंकज मिथल के सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति के कारण इस पद पर नियुक्ति की आवश्यकता है। जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 10 जुलाई 2008 को बतौर जज नियुक्त हुए थे। उन्होंने हाईकोर्ट जज रहते हुए दो राज्यों के न्यायिक अधिकार क्षेत्र संभालते हुए अनुभव हासिल किया है। जस्टिस मसीह सीनियर मोस्ट जज के तौर पर वहां सेवाएं दे रहे हैं। कॉलेजियम ने सभी परिपेक्ष्य पर गौर फरमाते हुए उन्हें राजस्थान हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने के लिए सूटेबल पाया है।
जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह का जीवन परिचय
जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह का जन्म 12 मार्च, 1963 को पंजाब के रोपड़ में हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, कसौली, हिमाचल प्रदेश में ली। इसके बाद की स्कूली शिक्षा सैफुद्दीन ताहिर हाई स्कूल, अलीगढ़ से पूरी की। जस्टिस मसीह साइंस ऑनर्स और एल.एल.बी. ऑनर्स हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ से उन्होंने ये डिग्रियां हासिल की हैं। वह 6 जून, 1987 को पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल में वकील के रूप में एनरोल्ड हुए। उन्होंने संविधान कानून, सेवा कानून, श्रम कानून, नागरिक कानून आदि क्षेत्रों में मूल और अपीलीय दोनों पक्षों पर प्रैक्टिस की है। सुप्रीम कोर्ट, पंजाब और हरियाणा के हाईकोर्ट, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और विभिन्न अन्य न्यायालय और ट्रिब्यूनल्स में भी अपीयर हुए। मसीह महाधिवक्ता, पंजाब के कार्यालय में सहायक महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, अतिरिक्त महाधिवक्ता के पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने 10 जुलाई, 2008 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में और 14 जनवरी, 2011 को स्थाई न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।