{"_id":"5c6e2ca7bdec2217fc33f0a4","slug":"rajasthan-proposed-budget-for-repairing-of-government-bungalows-goes-pending-under-gad","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: मंत्रियों को चाहिए शानदार चमचमाते बंगले, सरकार के पास बजट ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: मंत्रियों को चाहिए शानदार चमचमाते बंगले, सरकार के पास बजट ही नहीं
Thu, 21 Feb 2019 10:33 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
सामान्य प्रशासन विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी बंगलों को अपने हिसाब से चमकाने की मंत्रियों की ख्वाहिश अफसरों पर भारी पड़ रही है। राजस्थान के 18 मंत्रियों के बंगलों की मरम्मत के लिए पीडब्लूडी ने 4 करोड़ का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा है, लेकिन विभाग के पास बंगलों पर खर्च करने के लिए 1.80 लाख रुपए का ही बजट है।
विज्ञापन
ऐसे स्थिति में अब अधिकारी तनाव में हैं कि किस मंत्री के बंगले का बजट पास करें और किसका नहीं। ऐसे में जीएडी ने बंगलों की मरम्मत के प्रस्तावों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। गौरतलब है कि राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के सिविल लाइंस स्थित बंगले के लिए पीडब्लूडी ने 70 लाख रुपए का बजट मांगा।
विज्ञापन
इनमें से 34 लाख रुपए उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंगले में हाई मास्क लाइट व अन्य संसाधनों के लिए मांगे गए थे। इस प्रस्ताव को सरकार से मंजूरी मिल गई। पीडब्लूडी ने बंगले के लिए 42 लाख रुपए और मांगे, पर जीएडी ने प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन
पायलट के अलावा तकनीकी शिक्षा व संस्कृत शिक्षा विभाग के मंत्री सुभाष गर्ग के बंगले के लिए 21.49 लाख, उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा के गांधीनगर स्थित बंगले के लिए 55.79 लाख, उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के सिविल लाइंस स्थित बंगले के लिए 20.47 लाख और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के बंगले के लिए 9.85 लाख रुपए के प्रस्ताव को सरकार ने फिलहाल पेंडिंग में डाल दिया है।
वहीं यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के बंगले के लिए 10.31 लाख, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के सिविल लाइंस स्थित बंगले के लिए 50.54 लाख और ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला के सिविल लाइंस स्थित बंगले के लिए 24.71 लाख के प्रस्ताव सरकार पहले ही मंजूर कर चुकी है।