{"_id":"64fc067885b29826ea021519","slug":"rajasthan-priyanka-will-hold-a-public-meeting-in-niwai-tonk-on-september-10-will-inaugurate-1000-indira-rasoi-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रियंका गांधी 10 सितंबर को टोंक के निवाई में करेंगी जनसभा, 1000 इन्दिरा रसोइयों का होगा शुभारम्भ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रियंका गांधी 10 सितंबर को टोंक के निवाई में करेंगी जनसभा, 1000 इन्दिरा रसोइयों का होगा शुभारम्भ
Sat, 09 Sep 2023 11:18 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:18 AM IST
सार
राजस्थान में आगामी 10 सितंबर को प्रियंका गांधी टोंक के निवाई में जनसभा करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ 1000 ग्रामीण इन्दिरा रसोइयों का शुभारंभ करेगी।
विज्ञापन
भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी 1000 ग्रामीण इन्दिरा रसोइयों का शुभारंभ करेगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 10 सितम्बर को राजस्थान दौरे पर है। जहां टोंक जिले के निवाई विधानसभा क्षेत्र में झिलाय गांव में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगी। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत साथ रहेंगे।
विज्ञापन
निवाई से कांग्रेस के विधायक प्रशांत बैरवा हैं, जिनके समर्थन में यह जनसभा होगी। लेकिन चर्चा यह भी है कि पास ही में टोंक विधानसभा क्षेत्र है, जहां से सचिन पायलट विधायक हैं। लेकिन प्रियंका गांधी ने निवाई को सभा के लिए चुना है। इसके सियासी मायने हैं और यह मैसेज देने की भी कोशिश है। हालांकि बताया जा रहा है कि इस जनसभा में सीएम और पीसीसी चीफ के साथ सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे। विदेश दौरे से लौटने पर पायलट निवाई की इस सभा में शामिल होंगे। सीएम गहलोत ने बीती रात मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में सभा स्थल का जायज़ा भी लिया।
विज्ञापन
राजस्थान के गांवों में खुलेंगी 1000 इन्दिरा रसोइयां, सीएम और प्रियंका गांधी करेंगे शुभारंभ
अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से संचालित इन्दिरा रसोई योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को मात्र 8 रुपए में सम्मानपूर्वक पौष्टिक भोजन मिल रहा है। इस योजना से ‘कोई भूखा ना सोए’ का संकल्प साकार हो रहा है। इसी दिशा में प्रदेश के हर व्यक्ति को महंगाई की मार से राहत देने और भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी 1000 इन्दिरा रसोइयां खोलने का निर्णय लिया है। इसका शुभारंभ 10 सितम्बर को टोंक जिले में निवाई के पास झिलाय से होगा। इन सभी 1000 रसोइयों का संचालन राजीविका समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इससे 10,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। राज्य सरकार की इस योजना से सुविधापूर्ण वातावरण में सम्मानपूर्वक मात्र 8 रुपए में भर पेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्कीम का फायदा स्टूडेंट्स और मजदूरों सहित सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में इंदिरा रसोई के संचालकों और कर्मचारियों की ओर से सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने कहा कि ‘कोई भूखा ना सोए’ के संकल्प के साथ शुरू की गई इस योजना के माध्यम से कोरोना काल में 72 लाख लोगों को सरकार द्वारा निःशुल्क पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। कोरोना के दौर में राज्य सरकार के प्रयासों के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी सेवा भाव से आगे बढ़कर सहयोग किया। प्रदेश में वंचित तबके के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही इस योजना के लिए आर्थिक रूप से किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बैठक में बताया गया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के विभिन्न जिलों के इंदिरा रसोई संचालकों को सम्मानित भी किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा नई रसोइयों की स्थापना के लिए पांच लाख रुपए की एकमुश्त राशि और 17 रुपए प्रति थाली अनुदान दिया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों की 992 इन्दिरा रसोइयों से अब तक 13 करोड़ से अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन की थालियां आमजन को परोसी जा चुकी हैं। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में 500 से अधिक स्थानीय सेवाभावी संस्थाओं की तरफ से 'नो प्रॉफिट, नो लॉस' के बेसिस पर रसोइयों को चलाना खुशी की बात है। इस योजना से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इंदिरा रसोई योजना में भामाशाहों द्वारा भी भोजन प्रायोजित किया जा सकता है।
झिलाय गांव के विवेकानन्द मॉडल स्कूल ग्राउंड में विशाल जनसभा होगी
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गॉंधी वाड्रा 10 सितम्बर, 2023 को सुबह 10 बजे झिलाय गॉंव, जिला टोंक में स्थित विवेकानन्द मॉडल स्कूल के प्रांगण में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगी। इस अवसर पर राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जनसभा में शामिल होकर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करेंगे।
केसी वेणुगोपाल का आज का दौरा रद्द
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल का आज का जयपुर दौरा निरस्त हो गया। कोर कमेटी की बैठक लेने का कार्यक्रम था। प्रियंका गांधी के दौरे पर चर्चा करनी थी। अभी पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के पास मैसेज आया कि वेणुगोपाल आज नहीं आ रहे और आगामी कार्यक्रम की सूचना जल्द ही दी जाएगी।