{"_id":"6338713ce6ceb6629543c8c9","slug":"rajasthan-political-mla-preeti-shaktawat-vs-shanti-dhariwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: 'धारीवाल और नेताओं के कहने पर दिया इस्तीफा', विधायक ने बताया क्यों आ गया था रोना?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: 'धारीवाल और नेताओं के कहने पर दिया इस्तीफा', विधायक ने बताया क्यों आ गया था रोना?
Sat, 01 Oct 2022 10:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:26 PM IST
सार
Rajasthan Politics: विधायक प्रीति शक्तावत ने कहा कि मानेसर गए विधायकों को बार-बार गद्दार कहने पर मुझे रोना आ गया था। हो सकता है अपनी मांगों को लेकर ऐसा करना जरूरी हो गया हो। कांग्रेस आलाकमान जो भी फैसला लेगा उसे हम सभी मानेंगे।
विज्ञापन
विधायक प्रीति शक्तावत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Politics: राजस्थान में हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायक दल की बैठक वाले दिन इस्तीफा देने वाले विधायकों के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को इस्तीफा देने वाली विधायक प्रीति शक्तावत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, मंत्री शांति धारीवाल के घर बुलाई गई बैठक को लेकर हमें अंधेरे में रखा गया था। बैठ के विष्य के बारे में भी हमें जानकारी नहीं थी। सीएम अशोक गहलोत को जानकारी दिए बिना बैठक बुलाना गलत है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विधायक प्रीति शक्तावत ने कहा कि विधायक दल की बैठक को लेकर हमें रविवार को जयपुर बुलाया गया था। कुछ नेताओं ने कई बार कॉल कर मंत्री शांति धारीवाल के घर बुलाया। इस कारण हम सब लोग उनके घर चले गए। बाद में पता चला कि बैठक ही गलत तरीके से हो रही है। मंत्री धारीवाल और अन्य नेताओं के कहने पर हमनें इस्तीफा दे दिया। कुछ नेताओं की गलती के कारण मुख्यमंत्री को कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी से माफी माफी मांगनी पड़ी हैं, जबकि उनकी कोई गलती ही नहीं थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह अपना इस्तीफा वापस लेगी। विधायक शक्तावत ने कहा कि मानेसर गए विधायकों को बार-बार गद्दार कहने पर मुझे रोना आ गया था। हो सकता है अपनी मांगों को लेकर ऐसा करना जरूरी हो गया हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान जो भी फैसला लेगा उसे हम सभी मानेंगे।
विज्ञापन