राजस्थान संकट: कांग्रेस का दावा- ऑडियो टेप में हुई गजेंद्र शेखावत की आवाज की पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में सियासी उठापटक जारी है। इसी बीच कांग्रेस का दावा है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर सामने आए ऑडियो में केंद्रीय मंत्री के आवाज की पहचान हो गई है। जयपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा, 'अब जब गजेंद्र सिंह शेखावत को एफआईआर में नामित किया गया है और उनकी आवाज की ऑडियोटेप में पहचान हो गई है, तो वे केंद्रीय मंत्री का पद क्यों संभाल रहे हैं? कांग्रेस मांग करती है कि या तो वे इस्तीफा दें या उन्हें हटा दिया जाए ताकि वह जांच को प्रभावित न कर सकें। मैंने सुना कि वह कह रहे हैं कि ऑडियो में आवाज उनकी नहीं बल्कि किसी और गजेंद्र सिंह की है। अगर ऐसा है, तो उन्हें अपनी आवाज का नमूना देना चाहिए और जांच पूरी होने तक पद से हट जाना चाहिए। भाजपा शासित राज्यों की पुलिस राजस्थान पुलिस को भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह की आवाज के नमूने क्यों नहीं लेने दे रही है?'
अंताक्षरी खेल रहे हैं विधायक
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने विधायकों को सचिन पायलट के खेमे में जाने से रोकने के लिए जयपुर के फेयरमोंट होटल में ठहराया हुआ है। इसी बीच होटल से विधायकों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सभी बैठकर अंताक्षरी खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
#WATCH Rajasthan: Congress MLAs supporting Chief Minister Ashok Gehlot play 'antakshari' at Hotel Fairmont in Jaipur. pic.twitter.com/MfCfxaKpLM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 19, 2020
यह भी पढ़ें- क्या सरकार कर सकती है आपका भी फोन टैप, क्या है कानून, कब-कब बना सियासी मुद्दा, जानें सब कुछ
कांग्रेस ने संजय जैन पर लगाए गंभीर आरोप
राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने भाजपा विधायक संजय जैन को गिरफ्तार किया है। उन्हें लेकर कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुडा ने कहा, 'संजय जैन आठ महीने पहले मेरे पास आए थे। उन्होंने मुझे वसुंधरा जी और अन्य से मिलने के लिए कहा था। उनके जैसे कई अन्य एजेंट हैं लेकिन वे अपने प्रयासों में सफल नहीं हुए। संजय जैन लंबे समय से सक्रिय थे। हम संख्या (विधायकों) में 100 से अधिक हैं। हमारे पास बहुमत है। अगर हमारे पास बहुमत नहीं होता, तो वे (भाजपा) शक्ति परीक्षण की मांग करते। वे जानते हैं कि हमारे बहुमत है, इसलिए वे फ्लोर टेस्ट की मांग नहीं कर रहे हैं।'
भाजपा ने फोन टैपिंग पर उठाए सवाल
फोन टैपिंग को लेकर विपक्ष के नेता जीसी कटारिया ने कहा, 'सरकार के पास फोन टैप करने का अधिकार है, लेकिन इसे गृह विभाग से अनुमोदन और संज्ञान में लाने के बाद किया जा सकता है। कोई भी निजी व्यक्ति इसे करने के लिए अधिकृत नहीं है। कोई लोकेश शर्मा, जिन्हें सीएम का ओएसडी बाताय जा रहा है, उन्होंने ऐसा किया है। वह इसके लिए अधिकृत नहीं है, उन्होंने कानून का उल्लंघन किया है। भाजपा ने कभी फ्लोर टेस्ट की मांग नहीं की थी, अब भी नहीं की है। हम उनकी लड़ाई देख रहे हैं। जब समय सही होगा और हमें कुछ करना होगा, तब हम चर्चा करेंगे और उस दिशा में आगे बढ़ेंगे। अभी तक, हमें इस मामले में अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है।'