{"_id":"6338290139fa524fd46276db","slug":"rajasthan-political-crisis-ashok-gehlot-requested-people-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हमने गलती मान ली, एक बार और मौका दें, सीएम गहलोत ने क्यों कही यह बात?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हमने गलती मान ली, एक बार और मौका दें, सीएम गहलोत ने क्यों कही यह बात?
Sat, 01 Oct 2022 05:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 01 Oct 2022 05:39 PM IST
सार
Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर में कहा, हमने गलती मान ली, हमारा संवाद होता तो यह स्थिति नहीं बनती कि हम हार जाते। मेरा जनता से अनुरोध है कि आप हमें एक मौका और दें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सियासी टकराव के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं विनम्र शब्दों में जनता से अनुरोध करता हूं। आप बार-बार सरकार बदल देते हैं। मेरे अच्छे काम होते हैं तब भी आप हवा में बह जाते हैं। एक बार कर्मचारियों से हमारा संवाद नहीं हो पाया और वह नाराज हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमने गलती मान ली, हमारा संवाद होता तो यह स्थिति नहीं बनती कि हम हार जाते, फिर देश में मोदी जी का माहौल बना। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव (आम चुनाव) में हम जीत रहे थे, लेकिन हार गए। मेरा जनता से अनुरोध है कि आप हमें एक मौका और दें। सरकार प्रदेश की जनता के लिए बेहतर काम कर रही है। आगे और भी करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल चलेगी। सरकार का आखरी बजट युवाओं को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा वह राजस्थान से दूर नहीं हैं। वह मारवाड़ से रहने वाले हैं और कहीं नहीं जाएंगे। बीकानेर दौरे पर गहलोत ने भाजपा पर भी निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि मेरे रहते हुए भाजपा के मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। केंद्र की मोदी सरकार ने देश में लोगों को आपस में बांटने का काम किया है, लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश को एकता के सूत्र में पिरोया जाएगा।
विज्ञापन
राहुल गांधी की यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा में हताशा है। राजनाथ सिंह, अमित शाह और नड्डा भाजपा अध्यक्ष कब बने, किसी को नहीं पता। कांग्रेस में चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हो रहा है। इस चुनाव ने देश के लोगों को संदेश दिया है कि कांग्रेस अभी भी मजबूत विपक्ष है।
बता दें कि सीएम गहलोत बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में ग्रामीण ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। उनके साथ मंत्री बीडी कल्ला भंवर सिंह भाटी लालचंद कटारिया और गोविंद राम मेघवाल भी मौजूद रहे।