फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PM Modi to Flag Off Rajasthan Second Vande Bharat Train on July 7 Know Jodhpur to Sabarmati Routes

Rajasthan: 7 जुलाई को पीएम मोदी राजस्थान को देंगे दूसरी वंदे भारत, जोधपुर से साबरमती के बीच चलेगी ट्रेन

Sat, 01 Jul 2023 12:31 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Sat, 01 Jul 2023 12:31 PM IST
सार

Rajasthan Second Vande Bharat Train: चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान को दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं। 7 जुलाई को मोदी राजस्थान के जोधपुर से गुजरात के साबरमती तक चलने वाली इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का लोकार्पण करेंगे।
 

विज्ञापन
PM Modi to Flag Off Rajasthan Second Vande Bharat Train on July 7 Know Jodhpur to Sabarmati Routes
7 जुलाई को पीएम मोदी राजस्थान को देंगे दूसरी वंदे भारत, जोधपुर से साबरमती के बीच चलेगी ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

Rajasthan Second Vande Bharat Train: राजस्थान की दूसरी वंदे भारत ट्रेन जोधपुर-साबरमती के लोकार्पण समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत बीजेपी के कुछ सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन 4 जुलाई से ही जोधपुर के भगत की कोठी से अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन के बीच शुरू हो जाएगा। 7 जुलाई को लोकार्पण के बाद नियमित रूप से इस ट्रेन का संचालन होने लगेगा। जोधपुर के रेलवे स्टाफ को मदार कोचिंग डिपो पर इसके लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि पीएम मोदी इस ट्रेन के उद्घाटन और लोकार्पण के लिए जोधपुर आएंगे या वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। लेकिन उत्तर-पश्चिम रेलवे मुख्यालट ने जोधपुर डिविजनल रेलवे मैनेजर को लेटर जारी कर 7 जुलाई को वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन का जिक्र किया है। यह भी कहा गया है कि ट्रेन के रैक जल्द ही जोधपुर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


12 अप्रैल से शुरू हुई थी पहली अजमेर-जयपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन

इससे पहले 12 अप्रैल को पहली वंदे भारत ट्रेन राजस्थान को मिली थी। जिससे अजमेर से दिल्ली तक का सफर आसान हुआ है। अब तीन महीने बाद ही प्रदेश को दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन का जोधपुर से साबरमती के बीच में कुल 5 स्टेशनों पर स्टॉपेज (ठहराव) रहेगा। ट्रेन के सफल संचालन के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद-जोधपुर-अहमदाबाद के बीच चलने वाली 7 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। अजमेर-दिल्ली-अजमेर वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग के कारण अन्य एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनों का शेड्यूल ओवरलैप हो रहा था, जिस कारण वंदे भारत ट्रेन के यात्री भार का इसका काफी असर देखा गया। जिससे सबक लेकर रेलवे ने जोधपुर से गुजरात आने-जाने वाली इस वंदे भारत सेमी हाईस्पीड ट्रेन की शेड्यूलिंग करने से पहले कुछ अन्य ट्रेनों के टाइम टेबल में जरूरी बदलाव किया है। वंदे भारत जोधपुर-साबरमती ट्रेन सप्ताह में 6 दिन सोमवार से शनिवार तक चलेगी। रविवार के दिन इसका मेंटीनेस होने के कारण यह रद्द रहेगी।
विज्ञापन


कुल 7 स्टेशनों के बीच चलेगी ट्रेन

शेड्यूल के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर साबरमती स्टेशन पर पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन भगत की कोठी, पाली,  फालना, सिरोही के आबूरोड, गुजरात के पालनपुर, मेहसाणा स्टेशन पर स्टॉपेज लेते हुए साबरमती के अंतिम स्टेशन पर जाकर रुकेगी। लौटते वक्त ट्रेन साबरमती से शाम 16:45 बजे रवाना होगी और रात में 22:45 बजे भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक से ढाई घंटे का बचेगा ट्रैवल टाइम

जोधपुर से गुजरात के साबरमती की दूरी इस ट्रेन के चलने से 2 घंटे कम हो जाएगी। 8 घंटे की बजाय केवल 6 ही घंटे में वंदे भारत पैसेंजर्स को साबरमती पहुंचा देगी। भगत की कोठी रेलवे स्टेन से साबरमती स्टेशन की दूरी 446 किलोमीटर है। वर्तमान में जोधपुर से चलने वाली ज्यादातर रेलें साबरमती के 7 घंटे से लेकर साढ़े 8 घंटे तक ले रही हैं। जबकि वंदे भारत 6 घंटे 5 मिनट में ही यह सफर पूरा कराएगी। जोधपुर से पाली जाने और पाली से जोधपुर आने वाले पैसेंजर्स को भी बड़ी राहत मिलेगी। 1 घंटे की बजाय केवल 30 मिनट में ही जोधपुर-पाली का सफर रह जाएगा। इससे रोजाना काम के सिलसिले में जोधपुर और पाली के बीच आने जाने वाले मुसाफिरों को बहुत सहूलियत होगी। इसी तरह गुजरात में अहमदाबाद और पालनपुर में ईलाज, घूमने और परिचितों, रिश्तेदारों के मिलने जाने जाने वाले जोधपुर, पाली, फालना के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।


950 से 1650 तक हो सकता है यात्री किराया

जोधपुर-साबरमती ट्रेन का किराया अभी फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि अजमेर-जयपुर-दिल्ली वंदे भारत से ज्यादा दूरी तय होने के कारण इसका किराया 950 से 1650 रुपए के बीच हो सकता है। चेयर कार का किराया कम रहेगा और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया ज्यादा रहेगा। इनमें रिजर्वेशन, सुपरफास्ट चार्ज, जीएसटी टैक्स और कैटरिंग के चार्ज शामिल रहेंगे।

अहमदाबाद से जोधपुर आने वाली 7 ट्रेनों का बदला समय

वंदे भारत जोधपुर-साबरमती ट्रेन संचालन से पहले ही अहमदाबाद पहुंचने वाली 7 ट्रेनों का टाइम टेबल बदल दिया गया है।

1. गाड़ी संख्या- 12489, बीकानेर-दादर
तारीख - 08 जुलाई से अहमदाबाद स्टेशन पर।
निर्धारित समय- 04.25 बजे आगमन व 04.45 बजे प्रस्थान।
परिवर्तित समय- 04.20 बजे आगमन व 04.30 बजे प्रस्थान।

2. गाड़ी संख्या- 20484, भगत की कोठी-दादर
तारीख- 07 जुलाई से अहमदाबाद स्टेशन पर।
निर्धारित समय- 04.25 बजे आगमन व 04.45 बजे प्रस्थान।
परिवर्तित समय - 04.20 बजे आगमन व 04.30 बजे प्रस्थान।

3. गाड़ी संख्या- 22738, हिसार-सिकन्दराबाद
तारीख- 7 जुलाई से अहमदाबाद स्टेशन पर।
निर्धारित समय- 07.55 बजे आगमन और 08.10 बजे प्रस्थान ।
परिवर्तित समय- 07.50 बजे आगमन और 08.00 बजे प्रस्थान ।

4.गाड़ी संख्या- 22916, हिसार-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन
तारीख- 11 जुलाई से अहमदाबाद स्टेशन पर।
निर्धारित समय - 07.55 बजे आगमन और 08.10 बजे प्रस्थान।
परिवर्तित समय- 07.50 बजे आगमन और 08.00 बजे प्रस्थान।

5.गाड़ी संख्या- 17624, श्रीगंगानगर-नान्देड़ टर्मिनस
तारीख- 8 जुलाई से अहमदाबाद स्टेशन पर।
निर्धारित समय- 07.55 बजे आगमन व 08.10 बजे प्रस्थान।
परिवर्तित समय - 07.50 बजे आगमन व 08.00 बजे प्रस्थान।

6. गाड़ी संख्या- 14707, बीकानेर-दादर
तारीख- 6 जुलाई से अहमदाबाद स्टेशन पर
निर्धारित समय- 22.50 बजे आगमन और 23.10 बजे प्रस्थान
परिवर्तित समय- 22.50 बजे आगमन और 23.05 बजे प्रस्थान।

7. गाड़ी संख्या- 20944, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस
तारीख- 7 जुलाई से अहमदाबाद स्टेशन पर।
निर्धारित समय- 00.35 बजे आगमन और 00.45 बजे प्रस्थान।
परिवर्तित समय- 00.30 बजे आगमन और 00.40 बजे प्रस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed