फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan paper leak case Gajendra Singh Shekhawat Attacked CM Ashok Gehlot

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- गहलोत सरकार में नकल माफिया पनपा, BJP सरकार बनी तो करवाएंगे CBI जांच

Sun, 01 Jan 2023 08:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 01 Jan 2023 08:17 PM IST
सार

राजस्थान से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- राजस्थान की गहलोत सरकार में नकल माफिया पनप गया है। जो अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करवा रहा है।  अगर राजस्थान में बीजेपी की सरकार आती है, तो भर्ती केसों की CBI से जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
Rajasthan paper leak case Gajendra Singh Shekhawat Attacked CM Ashok Gehlot
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जन आक्रोश सभाओं में सरकार पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री शेखावत आज सिरोही और जालोर जिलों में कांग्रेस की गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश सभाओं में जमकर बोले।  शेखावत ने कहा कांग्रेस सरकार ने समाज के सभी वर्गोंं के साथ धोखा किया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के राज में नकल माफिया पनप गया है। हमारी सरकार आई तो पिछली भर्तियों की सीबीआई जांच करवाएंगे और जो लोग पिछले दरवाजे से भर्ती हुए हैं, उन्हें जेल में डालेंगे। उन्होंने कहा कि इस सरकार में समाज के हर वर्ग के साथ धोखा और वादा-खिलाफी हुई है। फिर चाहे किसान हो, युवा हो या महिलाएं हों।  

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार के खिलाफ लोगों के मन में गुस्सा
शेखावत ने कहा- निर्वाचित होने के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ थोड़ी बहुत नाराजगी स्वभाविक है, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस सरकार के प्रति जनता में अपार आक्रोश है। मन में गुस्सा है। इस आक्रोश को इकट्ठा करके इस कुराज को उखाड़ फेंकने के लिए यह जन आक्रोश यात्राएं हो रही हैं। आक्रोश इसलिए है कि राजस्थान के हर वर्ग के साथ इस सरकार ने धोखा किया है।
विज्ञापन


गहलोत सरकार ने 70 लाख युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेला
केन्द्रीय मंत्री शेखावत बोले- इस गहलोत सरकार ने प्रदेश में हर साल परीक्षा देने वाले 70 लाख युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का काम किया है।  पेपर लीक और नकल माफिया को संरक्षण दिया। आए दिन प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया है। नकल माफिया को रोकने के लिए CBI जांच की मांग की थी, लेकिन सरकार ने मांग नहीं मानी। शिक्षक भर्ती में गिरफ्तार आरोपी रीट की परीक्षा में नकल कराते हुए भी पकड़ा था, वह 3 महीने बाद भारत जोड़ो यात्रा में फोटो खिंचवा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नकल माफिया को संरक्षण कौन दे रहा है?
शेखावत ने कहा मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछना चाहता हूं कि इस नकल माफिया को संरक्षण कौन दे रहा है? नकल के चलते युवाओं में हताशा है। युवक आत्महत्या करने को मजबूर हैं। मैं यह जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि हमारी सरकार आई, तो हम इन भर्तियों की जांच करवाएंगे और नकल के मामले की पूरी जांच CBI से करवाएंगे। जो लोग पिछले दरवाजे से थानेदार और डिप्टी बने हैं, या आरएएस बने हैं, उन्हें बाहर निकालकर जेल में भेजेंगे। उन्होंने कहा कि नकल प्रकरण में नकल माफिया ही नहीं दोषी नहीं, दोषी अशोक गहलोत भी हैं, क्योंकि वे मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों हैं।

किसानों से छल किया
शेखावत बोले-कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया। कर्जा माफ नहीं किया। उल्टे बिजली के बिल बढ़ा दिए। केन्द्र सरकार की ओर से 10 प्रतिशत ज्यादा यूरिया देने के बाद भी राज्य सरकार समय पर आपूर्ति नहीं कर पा रही।  इसलिए किसान के मन में कांग्रेस सरकार के लिए आक्रोश है।

पानी का बजट खर्च नहीं कर पाई सरकार
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि राज्य में जब वसुंधरा राजे की सरकार थी, तब प्रदेश सब योजनाओं में आगे था, लेकिन अब पिछड़ गया। जल जीवन मिशन में सबसे ज्यादा बजट दिया। लेकिन उसे इम्प्लीमेंट नहीं किया। देशभर में 56 प्रतिशत घरों में नल पहुंचा दिया, लेकिन राजस्थान आज भी नीचे से दूसरे नंबर है। सबसे ज्यादा पैसा देने के बाद में भी यहां की निकम्मी सरकार 27 हजार करोड़ में से मात्र 5 हजार करोड़ रुपए ही खर्च हो पाई। सिरोही में 1 लाख 5 हजार घर हैं। जहां 43 हजार घरों में पानी जल जीवन मिशन शुरू होने से पहले ही पहुंच चुका। इस मिशन के बाद मात्र 12 प्रतिशत काम हुआ। 

जवाई बांध का पानी मिलेगा
शेखावत ने कहा कि जवाई पुनर्भरण में सिरोही को उसके हिस्से का पानी देना है।  राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही इसे देखेंगे। जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। सिरोही को सिरोही के हिस्से का पानी मिलेगा। माही का पानी लाने का प्रयास चल रहा है। गुजरात के साथ निर्णायक मोड़ पर काम चल रहा है। जिस तरह से नर्मदा का पानी दिया। यहां भी देंगे।

राज्य को मोबाइल चाहिए या शिक्षक चाहिए
शेखावत ने कहा कि सरकार चुनावी लॉलीपॉप दे रही है। अभी सरकार ने घोषणा की है कि महिलाओं को स्मार्ट फोन देंगे। सरकार के पास स्कूलों में शिक्षक लगाने का पैसा नहीं है। पीने का पानी लाने का पैसा नहीं है। सिंचाई के लिए पैसा नहीं है।  चिरंजीवी योजना की दवाओं के लिए पैसा नहीं है, लेकिन मोबाइल देना चाहती है।  मोबाइल जरूरी है या शिक्षक? मोबाइल जरूरी है या पानी? शेखावत ने यह भी कहा कि सरकार हमारे दुश्मन देश चीन में बने घटिया मोबाइल खरीदेगी। उसमें भी भ्रष्टाचार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed