फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Outrage in Bhilwara over Bhatti incident SHO suspended for negligence town closed today

Rajasthan: भट्टीकांड पर भीलवाड़ा में आक्रोश, लापरवाही पर थानेदार सस्पेंड, थाने पर घेराव जारी, आज कस्बा बंद

Sat, 05 Aug 2023 11:13 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 11:13 AM IST
सार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और फिर भट्टी में जलाने के मामले में आक्रोश जारी है। लापरवाही सामने आने के बाद कोटड़ी थानाधिकारी खींवराज गुर्जर के सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, सर्व समाज की ओर से थाने का घेराव किया गया है। 

विज्ञापन
Rajasthan Outrage in Bhilwara over Bhatti incident SHO suspended for negligence town closed today
थाने पर घेराव जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और फिर भट्टी में जलाने के मामले में सर्वसमाज व गुर्जर समाज में आक्रोश जारी है। मामले में पुलिस द्वारा लापरवाही की बात सामने आने के बाद कोटड़ी थानाधिकारी खींवराज गुर्जर को सस्पेंड कर दिया गया है। कोटड़ी में शुक्रवार को सर्वसमाज की ओर से थाने का घेराव कर धरना शुरू किया, जो आज दूसरे दिन भी है। शनिवार को कोटड़ी कस्बे को बंद का आव्हान किया, जिस पर संपूर्ण कस्बा बंद है।

विज्ञापन


विज्ञापन


नरसिंहपुरा गांव में बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने और शव कोयला भट्टी में जलाने के मामले में पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार से आंदोलन शुरू किया, जो आज दूसरे दिन भी जारी रहा। आज बंद रखा गया है। इस कारण पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर सुरक्षा के बंदोबश्त कर रखे हैं। कोटड़ी पुलिस थाने की इस मामले में लापरवाही उजागर हुई है। इसके बाद अजमेर रेंज की आईजी लता मनोज कुमार ने आदेश जारी कर थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया है। उधर, आज भी सर्वसमाज की ओर से कोटड़ी थाने का घेराव किया जा रहा है। शुक्रवार देर रात थाने के बाहर धरना शुरू हुआ था, जिसमें शनिवार को गुर्जर नेता विजय बैंसला और प्रहलाद गुंजल के भी शामिल होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जर समाज के आक्रोश को देखते हुए अजमेर पुलिस रेंज की आईजी लता मनोज कुमार ने एक्शन लिया है। मामले में लापरवाही के चलते कोटड़ी के थानाधिकारी खींवराज गुर्जर को सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पूर्व थाने के तत्कालीन ड्यूटी ऑफिसर सहायक पुलिस उपनिरीक्षक लियाकत को भीलवाड़ा एसपी ने सस्पेंड कर दिया था। शियाकत पर आरोप था कि उसने बालिका की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही की थी। अब पीड़ित परिवार को मुआवजे के साथ कलेक्टर और एसपी को सस्पेंड करने की मांग पर लोग अड़े हुए हैं। पुलिस थाने का घेराव किया जा रहा है। आज कोटड़ी बंद है, भाजपा व गुर्जर समाज के नेता दिन में पहुंचेंगे।

उल्लेखनीय है कि गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ सवाई भोज मंदिर के महंत सुरेश दास महाराज ने कोटड़ी बंद का आह्वान किया था, जिसका सर्व समाज के पंच-पटेलों ने समर्थन किया। सवाई भोज महंत के सानिध्य में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सर्व समाज की मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, कोटड़ी पुलिस थाने के पूरे स्टाफ को बर्खास्त करने व आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed