{"_id":"621f52e1a8b2145aa3292892","slug":"rajasthan-news-wife-killed-husband-in-barmer-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नींद की गोली खिलाई, फिर पत्नी ने बेल्ट से गला घोंटकर की पति की हत्या, दोनों में होता रहता था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नींद की गोली खिलाई, फिर पत्नी ने बेल्ट से गला घोंटकर की पति की हत्या, दोनों में होता रहता था विवाद
Wed, 02 Mar 2022 04:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Mar 2022 04:50 PM IST
सार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में पत्नी ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरहदी बाड़मेर जिले के कोतवाली थाना इलाके में पत्नी ने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी पत्नी ने पहले पति को नींद की गोली खिलाई फिर बेल्ट से गला दबाकर मार डाला। दंपति शराब के आदी थे और आर्थिक तंगी के कारण दोनों में विवाद होता रहता था। शुरुआती जांच में मौत का कारण इसे ही माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जटियो का वास में रहने वाली कुंती पत्नी जयराम ने कोतवाली थाने में बेटे अनिल कुमार की हत्या का केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी बहु मंजू देवी ने गला दबाकर बेटे को मार डाला। शहर कोतवाल उगमराज सोनी ने बताया कि मृतक अनिल कुमार के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
सोनी ने बताया कि मंगलवार देर शाम को आरोपी मंजू देवी ने पति अनिल कुमार की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पत्नी गिरफ्तार कर लिया गया है। एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन