{"_id":"6214978509b5ce4e960deebd","slug":"rajasthan-news-two-people-die-in-road-accident-road-accident-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road accident: तेज रफ्तार डंपर और बाइक भिड़ी, जिंदा जला युवक, दूसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road accident: तेज रफ्तार डंपर और बाइक भिड़ी, जिंदा जला युवक, दूसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Tue, 22 Feb 2022 01:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:27 PM IST
सार
राजस्थान के बाड़मेर में डंपर और बाइक की जोरदार टक्कर के बाद दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक और डंपर में आग लगने के कारण एक व्यक्ति जिंदा ही जल गया। वहीं दूसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार और डंपर में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर में नेशनल हाईवे 68 पर कुशल वाटिका के पास एक डंपर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों में से एक जिंदा जल गया। वहीं दूसरे की अस्पताल जाते समय मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड डंपर और बाइक में लगी आग को बुझाया। पुलिस ने दोनों शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक धोरीमन्ना से बाड़मेर की ओर आ रहे थे। डंपर बाड़मेर से धोरीमना की ओर जा रहा था। इस दौरान कुशल वाटिका के पास दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक में लगी से आग से डंपर भी जलने लगा। हादमें एक युवक की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। मृतक बाइक सवार गोरखा राम और नानगा राम थूबलि के रहने वाले हैं।
विज्ञापन