{"_id":"628c4efe21187a442608dd7d","slug":"rajasthan-news-two-cases-registered-against-rajendra-rathod-warrant-issued-can-be-arrested-anytime","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: राजेन्द्र राठौड़ पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, दो मुकदमों में वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: राजेन्द्र राठौड़ पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, दो मुकदमों में वारंट जारी
Tue, 24 May 2022 08:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 24 May 2022 08:50 AM IST
सार
उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते 212 कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्होंने खुद पर दर्ज मुकदमों का जिक्र करते हुए वारंट जारी होने की बात कही।
विज्ञापन
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ भाजपा नेता और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ पर राज्य सरकार ने दो मुकदमे दर्ज कराएं हैं। मुकदमों पर वारंट जारी होने की जानकारी भी है। कहा जा रहा है कि किसी भी वक्त उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की गिरफ्तारी हो सकती है। बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते 212 कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्होंने खुद पर दर्ज मुकदमों का जिक्र करते हुए वारंट जारी होने की बात कही।
राठौड़ ने बताया कि पहला मुक़दमा चुरू विधानसभा में रत्ननगर पालिका में पानी की समस्या थी, जिसको लेकर राठौड़ ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके खिलाफ सरकार ने मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, दूसरा मुक़दमा विष्णु विश्नोई की आत्महत्या मामले पर घटनास्थल पर किए गए राठौड़ के विरोध प्रदर्शन के चलते दर्ज कराया गया है। दोनों मुक़दमों की जानकारी खुद राजेंद्र राठौड़ ने ही दी है। राठौड़ ने राजनीतिक द्वेष के चलते षडयंत्रपूर्वक अपराधिक मुकदमें दर्ज किये जाने के मामले को लेकर प्रेस वार्ता की।
राठौड़ ने कहा कि, प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के बावजूद कांग्रेस सरकार के रसूखदार नेता लगातार किसी न किसी जुर्म में पुलिस की गिरफ्त से बच जाते हैं, लेकिन राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते द्वेषपूर्वक भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिसतंत्र के बल पर एक प्रचंड प्रताड़ना का कार्य सरकार ने प्रारंभ किया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अलग-अलग थानों में 8 मुकदमें, दो मुकदमें स्वयं (राजेन्द्र राठौड़) और लगभग 212 मुकदमें राजस्थान भर में अलग-अलग जगहों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर प्रदर्शन-आंदोलन-धरने के कारण दर्ज किये गए हैं। राठौड़ ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रदेश की पुलिस कठपुतली बनकर रह गई है। मुख्यमंत्री गहलोत आईपीसी का माखौल बनाकर गहलोत पैनल कोड चला रहे हैं।