{"_id":"62067e973cb4df4f0239d937","slug":"rajasthan-news-three-accused-arrested-in-online-fraud-case-from-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: इलेक्ट्रिक बाइक की डीलरशिप के नाम पर 10.41 लाख की ठगी, बिहार से चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: इलेक्ट्रिक बाइक की डीलरशिप के नाम पर 10.41 लाख की ठगी, बिहार से चार आरोपी गिरफ्तार
Fri, 11 Feb 2022 08:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 11 Feb 2022 08:49 PM IST
सार
टोंक पुलिस ने ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कई साल से लोगों को फंसा कर इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलेक्ट्रिक बाइक की डीलरशिप देने का झांसा देकर 10.41 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। नौ जनवरी को व्यापारी तेजकरण जैन निवासी निवाई ने एक केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि कुछ लोगों ने ओला कंपनी का मैनेजर बनकर इलेक्ट्रिक बाइक की डीलरशिप देने का झांसा देकर 10 लाख 41 हजार की ऑनलाइन ठगी कर ली। केस की जांच करते हुए पुलिस ने नीतीश पुत्र बाल्मीकि (25), आशीष रंजन उर्फ धुरी पुत्र मुरारी प्रसाद (21), सुनील कुमार पुत्र अजोध्या प्रसाद (37) और शशिकांत पुत्र श्रवण (22) निवासी बिहार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इस तरह करते थे ठगी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कई साल से ऑनलाइन ठगी का काम कर रहे हैं। वे लोगों को कॉल करने के लिए फर्जी सिम कार्ड का उपयोग करते थे। उन्हें जाल में फंसाकर बैंक में खुलवाए फर्जी खाता में रकम ट्रांसफर कराते थे। अब पुलिस आरोपियों से ठगी की रकम बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन