फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Thieves broke locks of 6 shops in agricultural market, question marks raised on police

Rajasthan News: कृषि उपज मंडी में 6 दुकानों के ताले तोड़कर नगदी ले उड़े बदमाश, पुलिस गश्त पर उठे सवालिया निशान

Wed, 17 Jan 2024 01:57 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 17 Jan 2024 01:57 PM IST
सार

Dausa: जिले की बांदीकुई कृषि उपज मंडी में बीती रात चोर ने एक साथ 6 दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोर दुकानों से नगदी और चांदी के सिक्के लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Thieves broke locks of 6 shops in agricultural market, question marks raised on police
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बांदीकुई-सिकंदरा रोड स्थित नई कृषि उपज मंडी में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने करीब 6 दुकानों के ताले तोड़कर चांदी के सिक्के समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


चोरी की इस घटना पर बांदीकुई पुलिस थाना अधिकारी बृजेश मीणा का कहना है कि कृषि मंडी के अंदर की सुरक्षा व्यवस्थाएं कृषि मंडी द्वारा सुनिश्चित गार्ड से करवाई जाती हैं। जो व्यापारियों द्वारा संचालित की जाती है, ऐसे में चोरी कैसे हुई, इस बात का जवाब कृषि मंडी प्रशासन दे। थाना अधिकारी का यह बयान पुलिस प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। 
विज्ञापन


फिलहाल बांदीकुई पुलिस समेत एफएसएल टीम मौके पर है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी मिलीभगत का ही दिखाई दे रहा है। इसलिए पुलिस इस नजरिए से भी मामले पर जांच कर रही है। साथ ही मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed