फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news The Minister close councilor and two contractors on ACB remand for three days 

Rajasthan: मंत्री का करीबी पार्षद तीन दिन की रिमांड पर, ठेकेदारों को काम दिलाने के लिए लेता था घूस 

Fri, 18 Feb 2022 09:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 18 Feb 2022 09:35 PM IST
सार

मंत्री टीकाराम जूली के करीबी पार्षद नरेंद्र मीणा, ठेकेदार रमेश गुप्ता और संजीव भार्गव को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पांच लाख 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गुरुवार को गिरफ्तार किया था। एसीबी को आरोपियों से पूछताछ करने के लिए तीन दिन की रिमांड मिली है।  

विज्ञापन
Rajasthan news The Minister close councilor and two contractors on ACB remand for three days 
आरोपी पार्षद और ठेकेदारों को ले जाती एसीबी की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अमजेर में रिश्वत लेते पकड़े गए मंत्री के करीबी पार्षद को एसीबी कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। उसके साथ पकड़े गए दो ठेकेदारों को भी रिमांड पर भेजा गया है। ये दोनों ठेकेदार पार्षद नरेंद्र मीणा के लिए घूस के रुपए लेने का काम करते थे।  
विज्ञापन


गुरुवार को मंत्री टीकाराम जूली के करीबी पार्षद नरेंद्र मीणा, ठेकेदार रमेश गुप्ता और संजीव भार्गव को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पांच लाख 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि दोनों ठेकेदार नरेंद्र मीणा के लिए पैसे कलेक्शन का काम करते थे। नरेंद्र मीणा ठेकेदारों को काम दिलवाने के बदले राशि लेता था।
विज्ञापन


आरोपी पार्षद काम की तय रकम में से पांच फीसदी राशि लेता था। रिश्वत का ढाई फीसदी टेंडर प्रक्रिया के दौरान और ढाई प्रतिशत वर्क ऑर्डर दिलवाने के समय वसूलता था। एसीबी की टीम ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अलवर की एसीबी कोर्ट में पेश किया। पूछताछ के लिए समय मांगने पर कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 21 फरवरी तक एसीबी की रिमांड पर भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री का कामकाज संभालता है मीणा 
एसीबी टीम ने दोनों ठेकेदार और नरेंद्र मीणा के घर की तलाशी भी ली है। बैंक खातों के दस्तावेज, फोन और लैपटॉप की जांच भी की जा रही है। यह मामला इसलिए भी बड़ा है क्योंकि आरोपी नरेंद्र मीणा मंत्री टीकाराम जूली का करीबी है। मंत्री और पार्षद एक ही सोसाइटी में रहते हैं। मंत्री का पूरा कामकाज नरेंद्र मीणा ही संभालता है। ऐसे में मंत्री पर भी कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। हालांकि, इस मामले पर कांग्रेस नेता अभी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed