{"_id":"62caf8e1b1286d2842736ad0","slug":"rajasthan-news-son-kills-father-for-grabbing-land-baran","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बारां में जमीन हथियाने के लिए छोटे बेटे ने की पिता की हत्या, सोते समय कुल्हाड़ी से किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बारां में जमीन हथियाने के लिए छोटे बेटे ने की पिता की हत्या, सोते समय कुल्हाड़ी से किया था हमला
Sun, 10 Jul 2022 09:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 10 Jul 2022 09:35 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के लिए उपयोग में ली गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
बेटे ने की पिता की हत्या।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बारां में खेत पर सो रहे कंहीराम की हत्या का जमीन हथियाने के लिए उसके छोटे बेटे ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उससे हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। मामला छबड़ा थाना क्षेत्र के गांव खेरखेड़ा का है।
विज्ञापन
बारां एसपी कल्याण मल मीणा ने बताया कि खेरखेड़ा गांव निवासी कंहीराम उर्फ कन्हैया लाल की 29 जून की रात अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेंद्र कुमार जैन के निर्देशन, सीओ पूजा नागर के सुपरविजन और थाना अधिकारी नेकी राम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
विज्ञापन
टीम ने मृतक के परिवार और आस पड़ोसियों से पूछताछ की। इस दौरान उसके छोटे बेटे पर हेमराज मीणा (35) पर शक हुआ। टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में उपयोग में ली गई कुल्हाड़ी उसके मकान से बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन