फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News silver coins found ground villagers bhilwara

Rajasthan News: भीलवाड़ा में इस गांव की जमीन उगल रही चांदी, जमीन कुरेदने की होड़ में लगे लोग

Sun, 02 Jul 2023 02:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 02 Jul 2023 02:26 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आगरिया गांव में लोगों के बीच जमीन कुरेदने की होड़ लगी है। दरअसल, गांव वालों को खबर मिली कि यहां पर जमीन से चांदी के सिक्के निकल रहे हैं। फिर क्या था सिक्कों की लूट के लिए सैंकड़ों लोग मंदिर के पास पहुंच गए।

विज्ञापन
Rajasthan News silver coins found ground villagers bhilwara
गांव की जमीन उगल रही चांदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जरा सोचिए कि आप कहीं जा रहे हों और अचानक ही आपको एक-एक कर कई सारे सिक्के मिलने लग जाएं तो हैरान होना लाजमी है। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ ग्रामीणों ने जमीन से पुराने जमाने के चांदी के सिक्के निकलने का दावा किया है।

विज्ञापन


बता दें कि जमीन से चांदी के सिक्के निकलने की बात जैसे लोगों को पता चली, वहां बच्चों और युवाओं की भीड़ ही जुट गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण चांदी के सिक्के पाने की होड़ में जमीन खोदने लगे। भले ही वो इसे चांदी का सिक्का बता रहे हैं, लेकिन इनका कनेक्शन साल 1916 से मिला है। घटना जिले के पारोली थाना क्षेत्र के आगरिया गांव की है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस गांव की भूमि चांदी के सिक्के उगल रही है, जिसे लूटने के लिए दर्जनों लोग वहां पर खुदाई करने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, आसोप ग्राम पंचायत क्षेत्र के आगरिया गांव में एक तालाब है। उसकी पास से ही भगवान पूरा गांव के लिए एक कच्चा रास्ता जाता है। उस रास्ते पर कुछ चांदी के सिक्के पड़े हुए थे। इसी बात की जानकारी लगी तो बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और रास्ते को खोदने लग गए। बताया जा रहा कि रास्ते से अब तक 300 से अधिक चांदी के सिक्के लोग ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्के पर लिखा है...
भले ही ग्रामीण खुदाई से मिल रहे सिक्कों को चांदी का बता रहे। हालांकि, इन सिक्कों पर एक रुपये लिखा हुआ है। इस सिक्कों पर जो साल लिखा हुआ है, वो 1916 है। सिक्के के एक तरफ One Rupee India 1916 लिखा है। सिक्के के दूसरी ओर George V Emperor की तस्वीर उकेरी गई है। इससे पता चलता है कि ये सिक्का अंग्रेजी शासन के दौरान का है। वहीं, अंग्रेजों के समय का ये खजाना लूटने के लिए लोगों की होड़ मच गई। इस घटना के सामने आते ही सोशल मीडिया पर वीडियो-फोटो तेजी से शेयर हो रहे।




लोग बता रहे माता का चमत्कार...
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस अनोखी घटना के बाद कोटडी क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, इस इस तालाब के पास चामुंडा माता का एक मंदिर भी है। लोग माताजी का चमत्कार भी इसे बता रहे हैं। हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed