{"_id":"6a186eb3f3b8af09fa0a3215","slug":"rajasthan-news-siddaramaiah-s-special-flight-to-delhi-diverted-to-jaipur-due-to-bad-weather-after-resignation-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: इस्तीफे के बाद दिल्ली जा रहे सिद्धारमैया का विशेष विमान जयपुर उतरा, खराब मौसम के कारण किया डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: इस्तीफे के बाद दिल्ली जा रहे सिद्धारमैया का विशेष विमान जयपुर उतरा, खराब मौसम के कारण किया डायवर्ट
Thu, 28 May 2026 10:05 PM IST
Priya Verma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Priya Verma
Updated Thu, 28 May 2026 10:05 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली जा रहे सिद्धारमैया को मौसम ने जयपुर पहुंचा दिया। खराब मौसम के चलते उनका विशेष विमान राजधानी दिल्ली की जगह जयपुर डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
जयपुर में उतरा सिद्धारमैया का विमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया गुरुवार को दिल्ली रवाना हुए, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका विशेष विमान नई दिल्ली की बजाय जयपुर में उतारना पड़ा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में इसकी पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सिद्धारमैया कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात और कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट गठन को लेकर चर्चा करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान खराब मौसम के चलते विमान को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राजस्थान में सियासी भूचाल: सहकारिता मंत्री गौतम दक का कथित ऑडियो वायरल, पुलिसवालों को 17 बार दी गालियां
विज्ञापन
सीएमओ के बयान के मुताबिक विशेष विमान में सिद्धारमैया के साथ उनके पुत्र और एमएलसी यतिंद्र, कांग्रेस महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, मंत्री के.जे. जॉर्ज, बैराठी सुरेश, कानूनी सलाहकार पोनन्ना और कांग्रेस सचिव अभिषेक दत्त भी मौजूद थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जयपुर एयरपोर्ट पर मुलाकात की।
सूत्रों के अनुसार जयपुर में मौसम सामान्य होने के बाद विमान को आगे दिल्ली के लिए रवाना किया जा सकता है। कांग्रेस नेतृत्व से होने वाली बैठक को कर्नाटक की नई राजनीतिक परिस्थितियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।