{"_id":"620f6e2efc59a1256d1d5f6b","slug":"rajasthan-news-ruckus-between-maharana-pratap-and-akbar-bjp-leaders-attacked-congress-state-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप-अकबर पर घमासान: भाजपा विधायक बोले- महान योद्धा का अपमान कुंठित मानसिकता का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप-अकबर पर घमासान: भाजपा विधायक बोले- महान योद्धा का अपमान कुंठित मानसिकता का प्रतीक
Fri, 18 Feb 2022 03:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 18 Feb 2022 03:30 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने महाराणा प्रताप और अकबर के बीच की लड़ाई को सत्ता का संघर्ष बताया था। उनके इस बयान पर भाजपा भड़की हुई है। पार्टी के नेता डोटासरा पर महाराणा प्रताप का अपना करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने महाराणा प्रताप के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि डोटासरा का बयान उस योद्धा का अपमान है जिसने देश के गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। महात्मा गांधी ने भी लंदन में गोलमेज सम्मेलन में महाराणा प्रताप की बहादुरी की प्रशंसा की थी।
विज्ञापन
विधायक देवनानी ने कहा कि मातृभूमि के स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने और अनेक कठिनाइयों का सामना करने के बाद भी महाराणा प्रताप ने मेवाड़ के स्वाभिमान को कम नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे महान योद्धा के स्वतंत्रता संग्राम को सत्ता का संघर्ष कहना कुंठित मानसिकता का प्रतीक है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को कमजोर करने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री बोलीं- मांफी मांगे कांग्रेस
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि अकबर का युद्ध सत्ता संघर्ष नहीं, राष्ट्र सुरक्षा का संघर्ष था। उन्होंने मेवाड़ का स्वाभिमान बचाने के लिए जंगलों में घास की रोटियां तक खाईं थी। ऐसे पराक्रमी योद्धा के अपमान करने पर कांग्रेस सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
विज्ञापन
वोट बैंक को लुभा रही कांग्रेस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कह महाराणा प्रताप का अकबर के साथ युद्ध सत्ता संघर्ष नहीं, राष्ट्रवाद की लड़ाई थी। उनका संघर्ष देश की अस्मिता की रक्षा के लिए था। कांग्रेस ने अकबर को महान बताकर महाराणा प्रताप का अपमान किया है। कांग्रेस का एक वोट बैंक को लुभाने का मोह छूट नहीं रहा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया था सत्ता की लड़ाई
बीते गुरुवार को नागौर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि महाराणा प्रताप और अकबर के बीच लड़ाई सत्ता के लिए थी, लेकिन भाजपा ने इसे धार्मिक रंग दिया। भाजपा हर चीज को धार्मिक नजरिए से देखती है।