फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news RSS the snake who bites says congress state president govind singh dotasara

बयानबाजी: कांग्रेस नेता ने संघ की तुलना सांप से की, भाजपा का पलटवार- सरकार ने 26 लाख युवाओं के भविष्य को डसा

Mon, 28 Feb 2022 03:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 28 Feb 2022 03:21 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरएसएस को एक तरीके से डसने वाला सांप बताया। इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि रीट परीक्षा में धांधली कर 26 लाख परिवारों के भविष्य को डसने वाली कांग्रेस हैं। संघ लोगों को संस्कारवान बनाता है।  

विज्ञापन
Rajasthan news RSS the snake who bites says congress state president govind singh dotasara
भाजपा विधायक रामलाल शर्मा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार 70 साल का हिसाब मांग रही है, लेकिन अपने 7 साल के शासन और जनता से किए वादों का हिसाब नहीं दे रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जन घोषणा पत्र में किए 80 फीसदी से अधिक वादे पूरे किए हैं। 

विज्ञापन


गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में भाग ले रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उधर, डोटासरा के आरएसएस को एक तरीके से डसने वाला सांप बताने के बयान पर भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के 26 लाख परिवार के भविष्य को डसने का काम किया है। 
विज्ञापन


संघ संस्कारवान बनाने का करता है काम 
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा की विवादित बयान देने की आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि डसने वाले सांप की तरह तो आप (डोटासरा) और आपकी सरकार (कांग्रेस) है। 26 लाख परिवारों के भविष्य को अंधकार में करने वाली कांग्रेस हैं, रीट परीक्षा में धांधली करके सरकार ने यह काम किया है। भाजपा और संघ परिवार ने 26 लाख परिवारों को संस्कारवान बनाने और उनका भविष्य सुधारने का काम किया है। सरकार और उसके लोगों ने जिस तरीके से बच्चों का भविष्य अंधकार में किया है, आने वाले समय में सभी उसका जवाब देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार
गोविंद डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को प्रदेश सरकार द्वारा लागू जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को पहुंचाने के लिए काम करना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं से आमजनता को अवगत कराना है। केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश में मंहगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों के दम और कांग्रेस की विचारधारा के आधार पर कांग्रेस 2023 में एक बार फिर सरकार बनाएगी। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए  सभी कार्यकर्ता कमर कस लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed