फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news REET 2016 English and Maths Level 2 Candidates Demands For Waiting Lis

रीट-2016: अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में सैकड़ों पद खाली, फिर भी भटक रहे पात्र अभ्यार्थी

Fri, 18 Feb 2022 11:53 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 18 Feb 2022 11:53 AM IST
सार

रीट-2016 के अभ्यार्थी छह साल से चयन के लिए भटक रहे हैं। अभ्यार्थियों ने मांग कर कहा कि हमारी समस्या पर संज्ञान लेकर सरकार अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषय के वर्तमान में खाली पड़े सैकड़ों पदों को भरने के लिए नई चयन सूची जारी कराए।

विज्ञापन
Rajasthan news REET 2016 English and Maths Level 2 Candidates Demands For Waiting Lis
मांग को लेकर सतीश पूनिया से मिले अभ्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान रीट-2016 (नॉनटीएसपी) अंग्रेजी, विज्ञान और गणित में सैकड़ों पद खाली पड़े हैं। नई चयन सूची जारी होने के बाद भी नियुक्ति को लेकर परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर हाल ही में बेरोजगार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया से मिलने पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर पूनियां को एक ज्ञापन भी सौंपा। 

विज्ञापन


इन युवा बेरोजगारों का प्रतिनिधित्व कर रहे केशव ने बताया कि हम सभी बेरोजगार रीट भर्ती 2016 (नॉन टीएसपी) में लेवल-2  अंग्रेजी, विज्ञान और गणित से संबंधित हैं। हम सभी पात्रताओं को पूरा करते हैं, लेकिन अंतिम मेरिट सूची से बहुत ही कम मेरिट के अंतर से चयन से वंचित हैं। यह भर्ती हमारे चयन के लिए अंतिम अवसर है। पिछले साल जारी अस्थाई चयन सूची में सैकड़ों पद अभी भी रिक्त हैं। उक्त भर्ती में प्रदेश सरकार ने पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी को वापस लेते हुए अंग्रेजी विषय के रिक्त 511 और विज्ञान व गणित के 874 पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी कराई थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने भी रिक्त पदों को भरने के आदेश दिए हैं। पिछले साल जारी अस्थाई प्रतिक्षा सूची जारी होने के बाद सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अंग्रेजी के करीब 200 अभ्यार्थी और विज्ञान-गणित के लगभग 400 अभ्यार्थी अपात्र व अनुपस्थित पाए गए हैं। इससे उक्त भर्ती में करीब आधे पद खाली रह गए थे। इन पदों के लिए वास्तविक पात्र बेरोजगार अभी भी चयन और नियुक्ति से वंचित हैं। इनमें से ज्यादातर अभ्यार्थियों की आयु सीमा खत्म होने वाली है। इस कारण यह भर्ती उनके लिए चयन का अंतिम अवसर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव ने मांग करते हुए कहा कि हम बेरोजगारों की समस्या पर संज्ञान लेकर सरकार अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषय के वर्तमान में खाली पड़े सैकड़ों पदों को भरने के लिए नई चयन सूची जारी कराए। साथ ही चयन सूची में चयनित अभ्यार्थियों के कागजात का सत्यापन नोडल एजेंसी निदेशालय प्रारम्भिक शिक्षा बीकानेर के स्तर पर करवाया जाए, जिससे वास्तविक पात्र अभ्यर्थियों का चयन हो सके और जल्द से जल्द नियुक्ति दी जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed