फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news One who wants to wear Hijab should go to Madrasa says BJP MLA Vasudev Devnani

Rajasthan: भाजपा विधायक देवनानी बोले- जिसे हिजाब पहनना है वो मदरसा चला जाए

Fri, 18 Feb 2022 08:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 18 Feb 2022 08:32 PM IST
सार

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद राजस्थान में भी बढ़ रहा है। अजमेर उत्तर से भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों के ड्रेस कोड को धार्मिक आजादी से जोड़ना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कोटा में पीएफआई द्वारा निकाली गई रैली को लेकर सरकार पर भी आरोप लगाए हैं।  

विज्ञापन
Rajasthan news One who wants to wear Hijab should go to Madrasa says BJP MLA Vasudev Devnani
भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी। - फोटो : Social Media

विस्तार

हिजाब विवाद पर भाजपा विधायक और पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि जिसे भी हिजाब पहनना है वह मदरसा चला जाए। शिक्षण संस्थानों के ड्रेस कोड को धार्मिक आजादी से जोड़ना बेहद शर्मनाक है। शुक्रवार को अजमेर में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक के एक स्कूल से हिजाब को लेकर आंदोलन शुरू हुआ था।  कुछ अलगाववादी लोगों के कारण इसकी लपटें अन्य राज्यों के साथ-साथ राजस्थान में भी आना शुरू हो गईं हैं। 

विज्ञापन


विधायक देवनानी ने कहा कि गुरुवार को प्रतिबंधित पीएफआई संगठन ने कोटा में रैली निकालकर समारोह का आयोजन किया। अनुमति देने का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दो विधायक इस संगठन की हिमायत कर रहे हैं। यह शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अलगाववादी तत्वों को लगाम लगाई जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed