फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: MP Ranjeeta Koli's Gunman Opens Fire On Neighbors, three injured

Rajasthan News: पत्नी पर शक करता था सांसद रंजीता कोली का गनमैन, पड़ोसी परिवार पर कर दी फायरिंग, तीन घायल

Thu, 24 Nov 2022 08:03 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 24 Nov 2022 08:03 PM IST
सार

राजस्थान के भरतपुर की सांसद रंजीता कोली के गनमैन ने अपने पड़ोसी परिवार पर फायरिंग कर दी। घटना में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan News: MP Ranjeeta Koli's Gunman Opens Fire On Neighbors, three injured
gun demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर की सांसद रंजीता कोली एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह वह नहीं बल्कि उनका गनमैन है। उनका गनमैन अपनी पत्नी पर शक करता था। इस वजह से उसने अपने पड़ोसी परिवार पर सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। घटना में तीन घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी वैर से आरबीएम भरतपुर रैफर किया गया है।

विज्ञापन


घटना गुरुवार की है। वैर थाना क्षेत्र के उमरेड़ गांव में भरतपुर सांसद रंजीता कोली के गनमैन नितेश का किसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों से झगड़ा हो गया था। उसने कहासुनी के बाद आवेश में आकर भाई, भाभी और उसके बेटे पर फायरिंग कर दी। साहब सिंह पुत्र धर्म सिंह, धर्म सिंह पुत्र तेजाराम और उसकी पत्नी इस घटना में घायल हो गए। उन्हें सीएचसी वैर से आरबीएम भरतपुर रैफर किया गया है। बताया जाता है कि नितेश को अपनी पत्नी पर शक था। इस वजह से उसकी पड़ोस में रहने वाले भाई के परिवार से विवाद हो गया। बातचीत बढ़ी तो आवेश में आकर उसने सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। इसके बाद उसने खुद ही थाना बयाना में सरेंडर  कर दिया। उक्त घटना को पुलिस थाना वैर में रात तक दर्ज नहीं किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed