फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: MBBS student dies in Ukraine, family appeals to government to bring body to India

Rajasthan News: मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गए झालावाड़ के छात्र की मौत, शव को भारत लाने की सरकार से गुहार

Sun, 24 Dec 2023 02:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 02:25 PM IST
सार

Jhalawar: यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गए झालावाड़ के एक छात्र की मौत हो गई। छात्र के परिजनों ने शव को वापस लाने के लिए सरकार से गुहार की है। छात्र एमबीबीएस के छठे वर्ष में अध्ययन कर रहा था और 6 महीने बाद भारत आने वाला था। 

विज्ञापन
Rajasthan News: MBBS student dies in Ukraine, family appeals to government to bring body to India
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे राजस्थान के छात्र की मृत्यु हो गई। छात्र के परिजनों ने उसका शव वापस लाने के लिए सरकार से गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार छात्र अनुदित गौतम यूक्रेन की बुकोविनियन यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र था और 6 महीने बाद पढ़ाई पूरी करके भारत लौटने वाला था। मृत्यु का प्रारंभिक कारण हृदय संबंधी समस्या बताया जा रहा है।

विज्ञापन


विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिए कार्य करने वाले राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा ने झालावाड़ जिले के निवासी भारतीय छात्र अनुदित गौतम की दिवंगत देह पीड़ित परिवार के पास पहुंचाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर की है। साथ ही मामले में विदेश मंत्रालय और यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सहायता का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed